मुख्यमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर कोे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना, 17 फरवरी 2020:- जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री सुषील कुमार मोदी, उद्योग मंत्री श्री श्याम रजक, कला, संस्कृति एवं युवा कार्य मंत्री श्री प्रमोद कुमार, सांसद श्री रामनाथ ठाकुर, विधान पार्षद श्री रामचन्द्र भारती, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, प्रधान सचिव कला, संस्कृति एवं युवा विभाग श्री मनुभाई परमार सहित कई गणमान्य लोगों ने भी जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्य सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित समारोह में सर्वधर्म प्रार्थना भी आयोजित की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *