जीरा या दही खा कर यात्रा करें, पढ़ें 25 मार्च गुरुवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 25/03/2021 दिन गुरुवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नाम)
शक संवत:-1942(शर्वरी नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः05:56
सूर्यास्त:-शायं 06:04
ऋतु:-बसंत
माह:-फाल्गुन
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-एकादशी प्रातः06:48 तक तदुपरांत द्वादशी
नक्षत्र:-श्लेषा
योग:-प्रातः06:48सुकर्मा तदुपरांत धृति
करण:-बव
शुभमुहूर्त:-प्रातः06:00 से07:32 तक
राहूकाल:-मध्याह्न01:30 से03:00 तक
दिशाशूल:-दक्षिण
शुभदिशा:-उत्तर
दिशाशूल परिहार:-आज जीरा या दही खा कर यात्रा करें आपका मंगल होगा।

।।आज का राशिफल।।

मेष:-
आज व्यापार में नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। मकान, वाहन क्रय करने के योग बनेंगे। संतान की आजीविका संबंधी चिंता का समाधान होगा। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-
आज आप यात्रा में सावधानी रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें।व्यापर से लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बातचीत, व्यवहार, निर्णय गुप्त रखें। प्रापर्टी के विवाद हल होंगे। आजीविका में आने वाली रुकावटें दूर होने के योग हैं।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन:-
आज पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर तनाव रहेगा। व्यापार में लाभप्रद कार्य, योजनाओं में प्रगति होगी। अच्छे समय का उपयोग करेंगे। कार्य में तरक्की की संभावना बढ़ेगी। रुका पैसा मिलेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
आज आपको व्यापर व नौकरी में धन लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। जवाबदारी बढ़ेगी। सोचे कार्यों में सफलता मिलेगी। अवसरों को न जाने दें। परिवार के सदस्यों से मतभेद हो सकते हैं।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
आज कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। वस्तुएं संभालकर रखें। व्यर्थ मामलों में उलझना पड़ सकता है। व्यापार में हानि होने से आर्थिक कष्ट हो सकता है। धर्म-कर्म में मन लगेगा। स्वास्थ्य की चिंता समाप्त होगी। निवास संबंधी समस्या रह सकती है।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज आपका धन पारिवारिक ऐश्वर्य की पूर्ति हेतु व्यय होगा। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। आर्थिक स्थिति संतोषप्रद रह सकेगी। आशा-निराशा की स्थिति रहेगी। अपने खर्च, लेन-देन पर नियंत्रण रखें।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज संभव है की आपको वैवाहिक प्रस्ताव मिले। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आर्थिक जवाबदारी सीमित रखें। विश्वासप्रद वातावरण नहीं रहेगा। संतान के कार्यों से असंतोष रहेगा। मित्रों से अनबन होगी। सामाजिक सम्मान में कमी आएगी।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक:-
आज पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार में शुभ आयोजन होंगे। विरोधियों पर विजय और रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में वांछनीय प्रगति होगी।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज परिवार में बुजुर्ग का स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है। व्यापर में सुखद समाचार मिल सकता है। विवाद न करें। मेहनत अधिक, लाभ कम होगा। काम-धंधे की व्यर्थ चिंता से मन उदास होगा। परिवार में कलह, क्लेश का माहौल दूर होगा। शत्रुओं से सतर्कता रहे। दुस्साहस आपके लिए हानिकारक होगा।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आज कोई समस्या हो आपके सामने आते ही समाधान होगा। भूमि सम्बंधित प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। पैतृक संपत्ति के क्षेत्र में उन्नति होगी। विभिन्न स्रोतों से धन लाभ होने के योग हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आज आपको पुराने संगी-साथी मिलेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अध्यात्म और विज्ञान में रुचि बढ़ेगी। नौकरी, राजनीति के क्षेत्र में भाग्योदय की संभावना है। घर में मांगलिक आयोजन होंगे। बौद्धिक क्षेत्र में पदोन्नति होगी।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें। वाहन की गति पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आर्थिक उन्नति संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होंगे। साझेदारी व्यवसाय में इच्छित लाभ के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
राशिरत्न:-पुखराज

।।वास्तु टिप।।
घर मे उत्तर दिशा के दरवाजे अगर वायव्य मुखी हो तो ऐसे में चोरी तथा अग्निभय बन जाता है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद ,वास्तुविद व सरस् संगीतमय श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्री धाम श्री अयोध्या जी संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment