मोदी सरकार की बिहार विरोधी नीतियों के विरोध के लिए संगठित हों जदयू कार्यकर्ता- राजीव रंजन

8 अक्तूबर 2022, पटना। जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने पटना स्थित राजा बाज़ार में सदस्यता अभियान को सम्बोधित करते हुए कहा कि जदयू का मज़बूत संगठन आज समय की माँग है और एक सशक्त पार्टी के लिए नए सदस्य उतनी ही बड़ी आवश्यकता हैं। इसीलिए इस अभियान को हम जी जान से जन जन तक पहुँचाने के लिए कृत संकल्पित हैं।

श्री प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि मोदी सरकार की बिहार विरोधी नीतियों की वजह से इस राज्य को विशेष दर्जा नहीं मिल पाया है। वहीं केंद्र प्रायोजित योजनाओं एवं केंद्रीय सहायता के प्रश्न पर भी बिहार दोहरे मानदंडों का शिकार है।

श्री प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी गठबंधन की केंद्र में सरकार बनने की स्थिति में सभी पिछड़े राज्यों को विशेष दर्जा देने का संकल्प दुहराया है ।स्पष्ट है कि यह मुद्दा अब राष्ट्रीय महत्व का है। साथ ही दशकों से विकास की मुख्यधारा से बाहर अनेक राज्यों के लिए संजीवनी सिद्द हो सकता है।

इस अवसर पर ई राजेंद्र यादव, नागेंद्र कुमार, एजाज़ अहमद, डॉक्टर सुनिता बिंद, कंचनमाला चौधरी, नौशाद खान, इम्तियाज़ अहमद नागेंद्र गिरि, मीनू सिंह, ख़ुशबू कुमारी, बलिराम जी, विरेंद्र कुमार सिंह, माधुरी पटेल, दिनेश चंद्रवंशी, अरुण कुमार सिंह, वंदना सिन्हा, प्रसून श्रीवास्तव, सरोज देवी, सुरेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment