जौ या राई खा कर घर से बाहर निकले मंगल होगा, पढ़ें 30 अप्रैल शुक्रवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक30/04/2021 दिन शुक्रवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2078(आनन्द नाम)
शक संवत:-1943
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः05:28
सूर्यास्त:-शायं 06:32
ऋतु:-बसंत
माह:-वैशाख
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-चतुर्थी
नक्षत्र:-जेष्ठा
योग:-परिघ
करण:-बव तदुपरांत बालव
शुभमुहूर्त:-मध्याह्न08:41से 10:20तक
राहूकाल:-प्रातः10:30 से 12:00 तक
दिशाशूल:-पश्चिम
शुभदिशा:-पूर्व
दिशाशूल बचाव:-आज आप जौ या राई खा कर घर से बाहर निकले मंगल होगा।

।।आज का राशिफल।।

मेष:-
आज आपको व्यापर में थोड़ी अतिरिक्त भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुच‍ि बढ़ेगी। पुत्र अथवा पुत्री के विवाह का प्रसंग प्रबल हो सकता है। यात्रा से मध्यम लाभ संभव है।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृष:-
आज आपका व्यापर उत्तम रहेगा ,आवश्यक सामान की खरीदारी में शाम तक का समय व्यतीत हो सकता है। घर परिवार के वृद्धजनों से बहसबाजी न करें, उनकी राय भी सुन लें, उपयोगी सिद्ध होगी।यात्रा सुखद होगी।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन:-
आज आपको राज्य से सम्मान प्राप्त हो सकेगा । व्यापार के भागीदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज अचानक धन लाभ होने से आपके ऋणभार में कमी होने का योग बन रहा है। ऐसे में बेहतर होगा क‍ि आप ज‍िनके उधार चुकाने हैं उन लोगों की एक ल‍िस्‍ट तैयार कर लें और कोश‍िश करें क‍ि अध‍िक से अध‍िक लोगों का कर्ज चुकता कर दें।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
आज उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति कराएगा। नए संबंधो में स्थायित्व बनेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें। रात्रि का समय मंगलमय उत्सव में प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा। क‍िसी पुराने म‍ित्र से हुई मुलाकात आपको भव‍िष्‍य में आर्थिक लाभ द‍िलाएगी।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
आज आप अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्मसंतोष होगा। ध्‍यान रखें क‍ि कभी-कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। बशर्ते उनकी बात सही हो तो। आज दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए क‍िसी गंभीर समस्‍या का हल न‍िकालने में सफल होंगे। भाई-बहनों के साथ र‍िश्‍तों में स्‍नेह बढ़ेगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज इष्ट मित्रों से मुलाकात होगी। व्यर्थ विवाद से बचें।अतः अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनानें का प्रयास करें। कार्यालय में भी अकस्मात् कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में गुप्‍त शत्रुओं से सावधान रहें।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज का दिन आपके लिए महानपुरुषों से कृपा प्राप्ति कारक बन सकता है। अकस्मात् अकल्पित उलटफेर में आपको लाभ मिल सकता है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के बाद ही कोई न‍िर्णय लें। आज घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का भी मौका मिलेगा।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक:-
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। हालांक‍ि आज बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में बेहतर तो यही होगा कि क‍िसी ऐसे जानकार की राय लें, जि‍न्‍हें अनुभव हो और आप उनपर आंखें बंदकरके भरोसा कर सकते हों। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे। हर जगह आपकी सराहना होगी।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। तो ऐसे में आज आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। आज कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी भी करनी पड़ सकती है। लेक‍िन अपनी जेब का खास ख्याल रखें। ताक‍ि अचानक पैसों की जरूरत पड़े तो आपको क‍िसी से उधार न लेना पड़े। सांयकाल का समय घरवालों के साथ सुखद रहेगा। दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आज का दिन पास व दूर की यात्रा तथा राज्य विजयकारक है। बहन-भाई के विवाह इत्यादि मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यह आपके ल‍िए सुखद साब‍ित होगा। लेक‍िन आज के द‍िन एक बात का खास ख्‍याल रखें क‍ि अगर कोई उधार मांगे तो सोच-समझकर दें। ताकि भव‍िष्‍य में पैसे फंसने की समस्‍या न हो। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार म‍िल सकता है।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आज का दिन राज्य व राजनीतिक क्षेत्र में सफलताकारक है, सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। यही नहीं आज आपके व‍िरोधी क‍ितने भी प्रयास कर लें लेक‍िन आपको परास्‍त नहीं कर पाएंगे। इसलिए घर से बाहर निकलते समय अपने इष्‍ट का ध्‍यान करें। बता दें क‍ि आज दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय कर सकते हैं। न‍िवेश में लाभ का योग है।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज आपकी अपनी संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको ननिहाल से भी मान-सम्मान मिलेगा। हो सकता है कि आपको कुछ जिम्‍मेदारियां भी सौंपी जाएं। हालांकि आज किसी कार्य के सिलसिले में आपको शहर से बाहर की भी यात्रा करनी पड़ सकती है। बहरहाल शाम तक आपको कुछ और सुखद समाचार मिलेगा। आपको पत्नी पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे। इससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है।
राशिरत्न:-पुखराज

।।तिथि विशेष।।
आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।आज सती शिरोमणी माता अनुसूया जयंती है।
आज शुभ विवाह मुहूर्त है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment