जौ या राई खा कर यात्रा करें, पढ़ें 9 अप्रैल शुक्रवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 09/04/2021दिन शुक्रवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नाम)
शक संवत:-1942(शर्वरी नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः05:42
सूर्यास्त:-शायं 06:18
ऋतु:-बसंत
माह:-चैत्र
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-त्रयोदशी
नक्षत्र:-पूर्वाभाद्रपद
योग:-शुक्ल
करण:-कौलव
अमृतमुहूर्त:-प्रातः08:51से 10:27 तक
राहूकाल:-प्रातः10:30 से 12:00 तक
दिशाशूल:-पश्चिम
शुभदिशा:-पूर्व
दिशाशूल बचाव:-आज आप जौ या राई खा कर यात्रा करें आप का मंगल होगा।

।।आज का राशिफल ।।

मेष:-
आज संभव है कि बकाया वसूली के प्रयास सफल हों। रुके कार्यों में गति आएगी। रोजगार में वृद्धि होगी। पारिवारिक समारोह में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-
आज जोखिम भरे काम भी आप सहजता से कर सकेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दूसरे के काम में दखल न दें। बाहर जाने का मन बनेगा। नई योजना बनेगी। कार्यकुशलता का विकास होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं जिनका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। विवाद से बचें।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन:-
आज संभव है कि आपकी किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात होगी। कोई बड़ी समस्या का हल मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोई धार्मिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय में आय बढ़ेगी। शुभ समय।
राशिरत्न:-मिथुन

कर्क:-
आज यात्रा से बचें चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव व चिंता रहेंगे। बड़ों की सलाह मानें। विवेक से कार्य करें। वाहन, मशीनरी तथा खेलकूद में लापरवाही न करें। लाभ होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आलस्य हावी रहेगा।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
आज आपके कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। झंझटों से दूर रहें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज आपके उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। जरूरी कागजात ध्यान से पढ़कर फैसला लें। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कारोबारी जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। अपरिचित व्यक्तियों पर अधिक विश्वास न करें।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज संभव है कि विद्यार्थीगण सफलता हासिल कर सकेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। परिवार तथा मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आय में वृद्धि होगी। जोखिम न लें।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक:-
आज आप कृपया विवाद से बचें तर्क को बढ़ावा न दें। पुराना रोग उभर सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज आपको घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अनुकूल पद प्राप्ति के योग हैं। लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आज व्यापर व नौकरी में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम न उठाएं। सुख के साधनों पर व्यय होगा। दिखावा करने से बचें। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। वृद्धजनों के स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आज बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जुआ, सट्टा व लॉटरी से दूर रहें। घर-परिवार में किसी आनंदोत्सव का आयोजन हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
अपेक्षित कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापर में नूतन प्रयास करें, सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपकी आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद से बचें।यात्रा में आपको लाभ मिलेगा।
राशिरत्न:-पुखराज

।।वास्तु टिप।।
दक्षिणावर्ती शंख का नित्य जल पीने से दुर्भाग्य व दुर्दशा समाप्त हो जाती है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द
ज्योतिर्विद , वास्तुविद व सरस् श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथाव्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment