मीन राशि वालों को व्यापार व व्यवसाय में प्राप्त होगा लाभ, सभी राशियों का जाने राशिफल

।।आप सभी का मंगल हो।।

 दिनाँक07/10/2020 दिन बुद्धवार का पञ्चाङ्ग

विक्रम संवत्:-2077
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः06:10
सूर्यास्त:-शायं 05:50
ऋतु:-शरद
माह:-आश्विन(अधिक)
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-पंचमी
नक्षत्र:-रोहिणी
अमृत मुहूर्त:-प्रातः 07:45से 09:13 तक
राहुकाल:-दोपहर 12:00 से मध्याह्न01:30 तक
दिशाशूल:-उत्तर
शुभदिशा:-दक्षिण
दिशाशूल बचाव:-आज तिल धनियाँ खा कर घर से बाहर निकलें।

 

।।आज का राशिफल।।

 

  • मेष:- आज आपको प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। राहू केतु परिवर्तित हो कर धन हानि या अतिरिक्त व्यय करा सकते है। नेत्र सम्बन्धित कष्ट हो सकता हैं। यात्रा से सामान्य लाभ संभव है।
    गुरुव शनि शांति का समय -समय पर उपाय करना हितकर होगा।
    राशिरत्न:-मूँगा
  • वृष:- आज संभव है बने बनाये कार्य मे बाधा उतपन्न हो। व्यापार व नौकरी सामान्य लाभ देंगे। आज स्वभाव से कटुता परिलक्षित होगी , जिससे व्यवहारिक जगत प्रभावित हो सकता है। किंतु शनि का गोचर आपके लिए मध्यम फल कारक रहेगा। यात्रा से कष्ट संभव है। आनेवाला समय थोड़ा उठापटक वाला हो सकता है।
    श्री हनुमान जी की आराधना सहायक सिद्ध होगी।
    राशिरत्न:-हीरा,या ओपल
  • मिथुन:- आज व्यापार व व्यवसाय में यथेक्ष उन्नति की संभावना प्रबल है। धनागमन उत्तमोत्तम रहेगा। स्थिर संपत्ति का लाभ संभव है।नौकरी में स्थानपरिवर्तन व पदोन्नति संभव है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिकयात्रा से उत्तम लाभ व आध्यात्मिक शांति मिल सकती है। वाहन व शत्रुओं से भय बना रह सकता है। वर्तमान में शनि की ढैय्या चल रही है शनि व गुरु शांति का उपाय समय -समय पर करते रहें।
    राशिरत्न:-पन्ना
  • कर्क:- आज व्यापार में लाभ होगा। नए संसाधनों में वृद्धि होगी। मनोबल दृढ़ रहेगा जिससे कार्य पूर्ण होने में संसय नहीं होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। उपद्रवियों से सावधान रहें छवि खराब करने की कोशिश हो सकती है। जीवन साथी व भाई का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। दीर्घ लाभ हेतु कर्क राशि के लोगों को शनि की शांति का उपाय करना लाभप्रद रहेगा।
    राशिरत्न:-मोती
  • सिंह:- आज आपका व्यापार आप के मनोनुकूल लाभ प्रदान करेगा। अकस्मात धार्मिक यात्रा संभव है।नौकरी व व्यवहार जगत में कटु भाषण से बचें स्त्री परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। अनुकूल स्थानान्तरण तथा व्यवसाय विस्तार दोनों संभव है। स्थिर लाभ हेतु देव गुरु बृहस्पति का उपाय आपके हित में रहेगा।
    राशिरत्न:-माणिक्य
  • कन्या:- आज व्यापार रोजगार सामान्य लाभ देगा। राजकीय कार्यों में विलम्ब संभव है। मन खिन्न रह सकता है। उधार दिया धन बड़ी मसक्कत करवाएगा। स्वास्थ्य भी प्रभावित रह सकता है। किन्तु इन सभी के बीच मित्रों व घर का पूरा सहयोग मिलेगा राहू-केतु के कारण कोई स्थायी लाभ भी संभव है। समय समय पर देवगुरु बृहस्पति का उपाय लाभप्रद होगा।
    राशिरत्न:-पन्ना
  • तुला:- आज व्यापार में मध्यम लाभ होगा। वाद-विवाद से दूर रहकर समझौता वादी दृष्टिकोण रखना ही हितकर होगा। न्यायालय संबंधित कार्यों में परिणाम हितकर नहीं होंगे।संभव है कि घर से दूर कष्ट प्रद यात्रा करनी पड़े।शैक्षिक कार्यों में सामान्य लाभ मिलेगा। अकस्मात राहू जनितकोई स्थायी लाभ भी संभव है। शनि व देवगुरु बृहस्पति का उपाय करना मंगलकारी होगा।
    राशिरत्न:-हीरा,ओपल
  • वृश्चिक:- आज व्यापार व नौकरी से उत्तम लाभ संभव है। पुराने कर्ज भी धीरे -धीरेआज आप चुकता करने की सुरुवात कर सकेंगे। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि संभव है। नए वाहन का लाभ मिल सकेगा। शैक्षिक कार्यों में शत प्रतिशत लाभ भी संभव है। देवगुरु बृहस्पति का उपाय करना विशेष हितकर होगा।
    राशिरत्न:-मूँगा
  • धनु:-आज रोजगार व व्यसपर में मन्दी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में स्थानपरिवर्तन संभव है। किंतु शैक्षिक कार्यों से मन सन्तुष्ट रहेगा। वाद -विवाद से दूर रहें ।लंबी यात्रा स्वास्थ्य को प्रभवित करेगी। पारिवारिक सहयोग आपको मनोबल प्रदान करेगा। शनि की उतरती साढ़ेसाती कुछ न कुछ कष्ट दे सकती है।शनि शांति का उपाय हितकर होगा।
    राशिरत्न:-पुखराज
  • मकर:- आज आप का व्यापार व नौकरी दोनों उत्तम लाभ देंगे। कितुं अनपेक्षित विवाद से बिल्कुल दूरी बनाए रखें। भूमि वाहन से लाभ संभव है। शैक्षिक कार्यों में विलम्ब होगा। चूँकि मकर राशि पर मध्य साढ़ेसाती चल रही है। अस्तु समय-समय पर दशरथ कृत शनि स्त्रोत्र का पाठ परम् हितकर होगा।
    राशिरत्न:-नीलम
  • कुंभ:- आज आपका व्यापार उत्तमोत्तम होगा। रुका हुवे धन या फंसा धन के मिलने के योग बनने लगेंगे।लगभग सभी कार्यों में सफलता आपका वरण करेगी। पद-प्रतिष्ठा मान सम्मान में अभिवृद्धि होगी। घर मे मांगलिक कार्यों की संरचना बनेगी। यात्रा सुखद व मनोरंजन युक्त हो सकेगी। कितुं बृहस्पति व शनि का उपाय आपको उत्तम लाभ प्रदान करेगा।
    राशिरत्न:-नीलम
  • मीन:-आज आपका व्यापार व व्यवसाय यथेक्ष लाभ प्रद रहेगा। मुकदमें या न्यायालय संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग व पितरों का आशिर्वाद आपको यश स्थिर लाभ कराएगा। उच्चपद की प्राप्ति के प्रबल योग बन रहें है। शत्रुओं का पराभव हॉग। उत्तम समय मे श्री सितरामोपसना परम् कल्याण कारक सिद्ध होगी।
    राशिरत्न:-पुखराज

 

।।वास्तु विज्ञान।।

अटैच बाथरूम शयनकक्ष के नैऋत्य दिशा में होना ज्यादा उचित होता है क्यों कि राहू इसका कारक होता है और राहू का वास नैऋत्य में होता है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् श्रीराम व श्री कृष्णकथा व्यास
श्रीधाम श्री अयोध्या जी
परामर्श हेतु आचार्य श्री से संपर्क का समय प्रातः09:00 बजे से शायं 04:00 तक
संपर्क सूत्र:-9044741252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *