शुक्रवार को जौ या राई खा कर घर से निकलें मंगल होगा, पढ़ें 8 अक्टूबर शुक्रवार का पञ्चाङ्

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 08/10/2021 दिन शुक्रवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2078(आनन्द नाम)
शक संवत:-1943(प्लव नाम)
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः 06:11
सूर्यास्त:-शायं 05:49
ऋतु:-शरद
माह:-आश्विन
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-द्वितीया
नक्षत्र:-स्वाती
योग:-विष्कुंभ
करण:- कौलव तदुपरान्त तैतिल
अमृतमुहूर्त:-प्रातः08:52से 10:20तक
राहूकाल:-प्रातः10:30 से 12:00 तक
दिशाशूल:-पश्चिम
शुभदिशा:-पूर्व
दिशाशूल बचाव:-आज जौ या राई खा कर यात्रा करें मंगल होगा।

।।आज का राशिफल।।

मेष :-
आज व्यापर सामान्य लाभप्रद रहेगा व सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। समय की अनुकूलता है।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष :-
आज आपका व्यवसाय-व्यापार या नौकरी मनोनुकूल चलेगा। आय बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन :-
आज संभव है कि पुराने संगी-साथियों से मुलाकात हो जिससे मन उत्साहित रह सकेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जल्दबाजी न करें।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क :-
आज आपका व्यापार कम परिश्रम में पूरा लाभ दे सकेगा। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दौड़धूप रहेगी। नकारात्मकता हावी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
राशिरत्न:-मोती

सिंह :-
आज आपके बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। उत्साह रहेगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या :-
आज आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी योजना बनेगी।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला :-
आज व्यापर या परिवार में दर्जनों से सावधन रहें। फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। हल्की मजाक करने से बचें। अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। विवेक का प्रयोग करें। आय में वृद्धि होगी।
राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

वृश्चिक :-
आज परिवार में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। चोट व रोग से कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु :-
आज आप धन को ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च कर सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवेक से कार्य करें।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर :-
आज सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। राजनैतिक योजनाएं फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ :-
आज परिवार के साथ किसी धर्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आशंका-कुशंका से बाधा होगी।
राशिरत्न:-नीलम

मीन :-
आज आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेंगे। कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। झंझटों में न पड़ें।
राशिरत्न:-पुखराज

।।तिथि विशेष।।
आज माता ब्रह्मचारिणी देवी का उपासना दिवस है।
आज नामकरण , क्रय-विक्रय, दीक्षाग्रहण, आभूषण निर्माण, वाहन क्रय, मुहूर्त है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस सङ्गीत मय श्रीमदरामचरितमानस व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment