इंडियन ग्लौरी अवार्ड 2019 से सम्मानित हुये 71 विभूति

पटना : इंद्रप्रस्थ एडुकेशनल रिसर्च एंड चैरिटबल ट्रस्ट के सौजन्य से समाज में अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े लोगों को उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुये 71 विभूतियों को इंडियन ग्लौरी अवार्ड 2019 से नवाजा गया है।
इंद्रप्रस्थ एजुकेशनल रिसर्च एंड चेरीटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में इंडियन ग्लोरी अवॉर्ड -2019 समारोह का आयोजन फॉउंडर रवि किशोर,राष्ट्रीय अध्यक्ष काजल यादव, निदेशक अजिता सिंह एवं राजस्थान राज्य अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत की अध्यक्षता में किया गया। अवार्ड समारोह का आयोजन पिंकसिटी जयपुर के इंद्रलोक आडिटोरियम नारायण सिंह सर्किल में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन से की गई। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर अभिनेता फूल सिंह ,मिस राजस्थान श्रुति शर्मा , प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष और मीडिया सेल की चेयरपर्सन अर्चना शर्मा ,अभिनेत्री पूनम ,डिपूटी कमिश्नर ऑफ दिल्ली रमेश कुमार यादव मौजूद थे जिन्हें फूल और बुके देकर सम्मानित किया गया।
राजस्थान नृत्य छटा को अपने ही रंग में प्रस्तुत करने वाली हेमलता सिंह प्रथम महिला टैक्सी चालक के साथ-साथ अन्य राजस्थानी फिल्म कलाकार ने कार्यक्रम में समां बांधे रखा। इंद्रप्रस्थ एडुकेशनल रिसर्च एंड चैरिटबल ट्रस्ट की सीईओ काजल यादव ने बताया कि हमारे देश का इतिहास काफी गौरवाशली रहा है।विभिन्न हिस्सों एवं क्षेत्रों में कई लोग अपने स्तर पर निस्वार्थ भाव से निरंतर देश को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।उन्हीं लोगों को प्रोत्साहित एवं उनके द्वारा देश और समाज के लिए किये जा रहे सराहनीय काम को सम्मान देने के लिये इंडियन ग्लौरी अवार्ड 2019 का आयोजन किया गया जिसमें देशभर से 71 लोगों को सम्मानित किया गया।सम्मानित किये गये प्रमुख लोगों में पत्रकार शिव स्वरूप अवस्थी ,सपना
सिंह , अनुज माथुर ,अभिनता मनोज कुमार समेत कई अन्य शामिल थे। इंद्रप्रस्थ एडुकेशनल रिसर्च एंड चैरिटबल ट्रस्ट की निदेशक अजिता सिंह ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से चौथी बार अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया है।उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से वैसे लोगों को सम्मानित किया गया हैं जिन्होंने समाज में उल्लेखनीय योगदान देते हुये अपनी सशक्त
पहचान बनायी है। इस अवसर पर रवि किशोर , विकास सिंह राजपूत ,श्रीराम कुमार समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी उपसथित थे।

Related posts

Leave a Comment