भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम ने थाईलैंड से 3-0 से श्रृंखला जीते

17 मार्च 2026, बैंकॉक। बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ एशिया के तत्वावधान में एवं बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ थाईलैंड के द्वारा थाईलैंड के पट्टाया व राजधानी बैंकॉक में भारत व थाईलैंड के बीच खेली गयी तीन मैचों के अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन श्रृंखला के पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में भारतीय पुरुष एवं महिला बॉल बैडमिंटन टीम ने थाईलैंड की पुरूष व महिला बॉल बैडमिंटन टीम को 3-0 से पराजित कर क्लीन स्विप करते हुए श्रृंखला पर कब्जा जमाया। इस बात की जानकारी देते हुए बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव वाई.राजा राव ने बताया कि पुरुष वर्ग के पहले मैच में भारत ने थाईलैंड को 35-15,35-12 से,दूसरे मैच में 35-12,35-13, श्रृंखला के तीसरे व अंतिम मैच में भारत ने थाईलैंड को 35-21,35-23 से पराजित किया। जबकि महिला वर्ग के पहले मैच में भारत ने थाईलैंड को 35-12,35-14 से,दूसरे मैच में 35-14,35-10 से एवं श्रृंखला के तीसरे व अंतिम मैच में भारत ने थाईलैंड को 35-19,35-21 से पराजित कर श्रृंखला पर कब्जा जमाया। भारतीय महिला बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक गौरी शंकर ने कहा कि भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम खेल के हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3-0 से श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया है। बॉल बैडमिंटन खेल में भारतीय पुरूष व महिला टीम वर्तमान में विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीम है।

भारत के पारंपरिक खेल बॉल बैडमिंटन में हाल के दिनों में पटना में आयोजित साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन गेम्स,नेपाल, इंडोनेशिया,मलेशिया व थाईलैंड इत्यादि देशों के साथ खेले गये द्विपक्षीय श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन कर क्लीन स्वीप किया है। भारतीय टीम के प्रशिक्षक गौरी शंकर ने यह भी बताया कि पुरुष वर्ग में कप्तान सुमित शर्मा,सुदीप श्रीनिवास,सुदीप एस.,जूरेड रवि,अजीत कुमार,के.नागा बाबू ने एवं महिला वर्ग में कप्तान शक्ति एस., आरती कुमारी,वी.नागा माधवी,दीपशिखा साहू,तनु चंद्रवंशी,लोकेश्वरी,श्रीलेखा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। भारतीय पुरूष व महिला बॉल बैडमिंटन टीम को थाईलैंड से श्रृंखला जीतने पर भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के चेयरमैन-सह-मणिपुर के माननीय मुख्यमंत्री वाई.खेमचंद सिंह,राष्ट्रीय अध्यक्ष-सह-बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो.नवल किशोर यादव,उपाध्यक्ष तोम्बा सिंह, राष्ट्रीय महासचिव वाई.राजा राव,महासंघ के राष्ट्रीय सलाहकार श्रीनिवास राव,संयुक्त सचिव शौकत अली मंसूरी,कौशल दीक्षित,बासित खान,सुनील कुमार,अतुल इंगोले, डीएस.गोसावी,चेयरमैन चयन समिति वीरभद्र राव,टूर कोर्डिनेटर रंजन गुप्ता, राष्ट्रीय चेयरमैन टूर्नामेंट कमेटी नरेश चंद्राकर ने बधाई व शुभकामनाएं दीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *