मध्य विद्यालय सिपारा में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पटना, मध्य विद्यालय सिपारा में 76 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।

हमारे देश ने इस वर्ष आजादी के 75वर्ष पूरे कर लिये हैं।मध्य विधालय सिपारा में 76 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजारोहण के साथ की गयी। इसके बाद मध्य विधालय सिपारा के बच्चों के बीच तिरंगा और जलेबी का वितरण किया गया।

शिक्षकों और छात्रों ने देशभक्ति के जोश के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। लोगों ने भारत माता की जय वंदे मातरम, घर-घर तिरंगा लगाएंगे, अमृत महोत्सव मनाएंगे जैसे नारे लगाये।बच्चों ने राष्ट्रीय भक्ति गीतों की मानव श्रृंखला के साथ वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

वीर जवानों ने देश के प्रति जो योगदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता : डा. नम्रता आनंद

इस अवसर पर राष्ट्रीय-राजकीय सम्मान से अंलकृत शिक्षिका डा. नम्रता आनंद ने कहा, देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह आजादी हमें अनेक कुर्बानियों के बाद मिली है। यह आजादी हमें यूं ही नहीं मिली। इसके लिए न जाने कितने फांसी के फंदे पर झूले थे और न जाने कितनों ने गोली खाई थी, तब जाकर हमने यह आजादी पाई थी। देश ऋणी है उन क्रांतिकारी वीरों का जिन्होंने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। वीर जवानों ने देश के प्रति जो योगदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को हम सलाम करते हैं। समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले सभी वीर जवानों को नमन : डा. नम्रता आनंद

मध्य विद्यालय सिपारा के प्राचार्य कृष्णनंदन प्रसाद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर क्रांतिकारियों को नमन करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते है। उन सभी महान विभूतियों की संघर्ष गाथा एवं शहादत सदैव हमारे लिये प्रेरणा का स्रोत रहेंगी। देश की आजादी में अनेक वीर सपूतों ने अपनी शहादत दी है।स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले सभी वीर जवानों एवं स्वतंत्रता संग्राम के सभी सेनानियों को नमन।

इस अवसर पर मध्य विद्यालय सिपारा के शिक्षक राजेश रंजन ,कुमारी श्वेता रानी, पद्मावती कुमारी, आभा कुमारी शर्मा, मंजू कुमारी, उर्मिला कुमारी, विद्या कुमारी, नीलम शर्मा समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment