खजांची रोड मोड़ पर समयक कंप्यूटर सेंटर का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण

पटना : राजधानी पटना के खजांची रोड मोड़ स्थित साईं मंदिर के सामने समयक कंप्यूटर सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा एवं स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। समयक कंप्यूटर सेंटर देशभर में 150 से अधिक शाखाओं के साथ कार्यरत एक प्रतिष्ठित कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान है। यहां बेसिक कंप्यूटर, एमएस ऑफिस, टैली, डीटीपी सहित विभिन्न रोजगारोन्मुख कोर्स संचालित किए जाएंगे, जो युवाओं को व्यावहारिक ज्ञान के साथ करियर के बेहतर अवसर प्रदान करेंगे। इस अवसर पर संस्थान प्रबंधन ने बताया कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा हर क्षेत्र की अनिवार्य आवश्यकता बन चुकी है। ऐसे में समयक कंप्यूटर सेंटर छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर उन्हें निजी क्षेत्र के साथ-साथ स्वरोजगार के लिए भी तैयार करेगा। संस्थान में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा नियमित एवं प्रैक्टिकल आधारित कक्षाओं के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने खजांची रोड मोड़ पर समयक कंप्यूटर सेंटर की शुरुआत को क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक पहल बताते हुए इसे युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *