डांस समर कैंप में बच्चों ने मचाया धमाल

पटना | राज डांस इंस्टीच्युट, लाल चौक खगौल एवं यूथ होस्टल्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ,बिहार राज्य शाखा के संयुक्त तत्वावधान में डांस समर कैंप का आयोजन किया गया |

जिस में स्कूल – कौलेज में गर्मी छुट्टी के बाद अपने खाली समय का सदुपयोग करने के उद्देश्य से खगौल, फुलवारी शरीफ और दानापुर आसपास के प्रशिक्षणार्थियों ने 15 दिवसीय डांस का प्रशिक्षण प्राप्त किया है | इस में मुख्य रूप से रिया कुमारी, जुही कुमारी, सुहानी, रुचि, प्रत्युष, बिट्टू, आशीष, अभिषेक, गोल्डी आदि शामिल थे| समर कैंप के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों में खास कर बच्चों ने जाम कर धमाल मचाया है|

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में ,यूथ होस्टल्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ,बिहार राज्य शाखा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मधुकर, पाटलीपुत्र ईकाई के संयोजक डॉ॰ नम्रता आनंद और राज डांस के निदेशक राजकुमार , राजेश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मैडल देकर प्रोत्साहित किया है |

इसकी जानकारी राज डांस इंस्टीच्युट के निदेशक राजकुमार ने देते हुये बताया कि गर्मी छुट्टी के दौरान हरेक साल इस तरह का आयोजन विभिन्न कलाओं को लेकर किया जाता है | इस वर्ष डांस के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *