ड्रग्स केस में फंसने के बाद मेकर्स ने भारती को किया बाहर? कीकू शारदा ने बताई पूरी सच्चाई

टीवी की फेमस कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों विवाद में फंसी हुई हैं। भारती और उनके पति हर्ष लंबाचिया को हाल ही में घर में पर गांजा रखने के आरोप में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अरेस्ट किया था। हालांकि दोनों को अगले ही दिन ज़मानत मिल गई थी। लेकिन भारती के फैंस इस बात से उनसे काफी नाराज़ हैं। इसी बीच एक और खबर आ रही है जो भारती के करियर से जुड़ी है।

लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रग्स केस में नाम सामने आने के बाद ‘द कपिल शर्मा शो’ से भारती सिंह को बाहर का रास्ता दिखाने का निर्णय लिया गया है।आपको बता दें भारती ‘द कपिल शर्मा शो’ का एक अहम हिस्सा हैं, फैंस उनकी कॉमेडी को काफी पसंद भी करते हैं। पर कपिल शर्मा, शो के मेकर्स के इस निर्णय के खिलाफ हैं। इस बारे में जब कीकू शारदा से बात की गई तो उन्होंने सच्चाई बताई है।

भारती के को स्टार कीकू शरदा ने ज़रूर इस मामले पर रिएक्ट किया है। कीकू ने कहा, ‘हमने कल शूट किया और भारती शूट के दौरान वहां मौजूद नहीं थी, लेकिन ये काफी नॉर्मल बात है। वो हमारे साथ हर एपिसोड के लिए शूट नहीं करती हैं। बल्कि, मैंने तो यहां ऐसी कोई बातचीत नहीं सुनी कि भारती शो को अलविदा कह रही हैं। बस वो कल शूट में मौजूद नहीं थी, इसके अलावा कोई और बात नहीं है’।

आपको बता दें कि भारती सिंह के घर पर हाल ही में एनसीबी ने छापा मारा था। इस दौरान एनसीबी अफसरों को उनके घर से गांजा बरामद हुआ था। उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। हालांकि, बाद में भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया को जमानत मिल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *