आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने पटना में ‘राइड टू सेफ्टी’ रैली की शुरुआत की

बच्चों, अभिभावकों और ट्रैफिक पुलिस को 17,000 से अधिक हेलमेट बांटे गए

पटना, 27 मार्च, 2025 : आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने बिहार की राजधानी पटना में अपनी सीएसआर पहल के तहत ‘राइड टू सेफ्टी’ रैली का आयोजन किया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि  सुधांशु कुमार – एडीजी, ट्रैफिक डिवीजन, बिहार और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की सीनियर मैनेजमेंट टीम ने हरी झंडी दिखाकर इस रैली को रवाना किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पीछे बैठाने वाले दोपहिया वाहन मालिकों के बीच सड़क पर सुरक्षा उपायों (रोड सेफ्टी)  के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। रैली में बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल के लगभग 500 से अधिक छात्रों ने अपने अभिभावकों के साथ भाग लिया और उन्हें आईएसआई मार्क वाले हेलमेट दिए गए। साथ ही उन्‍हें हेलमेट पहनने सहित सुरक्षा के बुनियादी नियमों का पालन करने के बारे में जागरूक किया गया।

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने दो-आयामी रणनीति अपनाई, एक तो कस्टमाइज्ड डायरेक्ट कॉन्टैक्ट प्रोग्राम के माध्यम से माता-पिता और बच्चों में सड़क सुरक्षा के बारे में व्यवहारिक बदलाव लाना और दूसरा बच्चों को बच्चों के लिए विशेष आईएसआई मार्क वाले हेलमेट बांटना। सितंबर 2015 में इस कार्यक्रम की शुरुआत के बाद से, कंपनी ने जीवन रक्षक सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता पैदा कर, करीब 8 लाख लोगों के जीवन पर असर डाला है, साथ ही उन्हें मोटर इंश्‍योरेंस की आवश्यकता और महत्व के बारे में बताया है। पिछले कुछ साल में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने पूरे भारत में बच्चों और अभिभावकों को 6 लाख से अधिक हेलमेट बांटे हैं।

इसके अलावा, आईआरडीएआई के ‘साल 2047 तक सभी के लिए इंश्‍योरेंस’ के लक्ष्य के अनुसार और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के ब्रांड वादे ‘निभाये वादे’ के अनुरूप कंपनी इंश्योरेंस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कई पहल कर रही है। इन पहल में में स्‍टेट इंश्‍योरेंस प्‍लान मीटिंग, ट्रैफिक पुलिस को सपोर्ट, जीविका दीदियों को ट्रेनिंग, आउटडोर और प्रिंट अभियान आदि शामिल हैं।