विपिन शाहाबादी सहित सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की राजद की सदस्यता

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने राष्ट्रीय दलित सद्भावना मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन प्रसाद शाहाबादी तथा मगध आवाम मोर्चा के संयोजक विजेन्द्र पासवान के नेतृत्व में आये उनके सैंकड़ों पदाधिकारियों को राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण कराया। श्री शाहाबादी ने राजद एवं राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण किया तथा कदम से कदम मिलाकर राजद को मजबूत एवं धारदार बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष वृषिण पटेल, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, भोला यादव, प्रदेश कार्यालय सचिव चन्देश्वर प्रसाद सिंह, मदन शर्मा, धर्मेन्द्र पटेल, निर्भय अम्बेदकर, ई0 अशोक यादव ने पार्टी में शामिल होने वालों को माला पहनाकर स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुसाफिर पासवान, गुंजा कुमारी, एैनुल अंसारी, जगेश्वर हाजरा, कंचन देवी, फ ारूक हुसैन अंसारी, उमाशंकर पासवान, उपेन्द्र कुमार सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *