मानव अधिकार रक्षक ट्रस्ट ने 51 महिलाओं को किया सम्मानित

पटना, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मानव अधिकार रक्षक ट्रस्ट के द्वारा आईएमए हॉल गांधी मैदान में 51 महिलाओं एवं स्लम की बच्चियों को सम्मानित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉक्टर बिंदा सिंह, मेयर सीता साहू इंस्पेक्टर आरती जैस्वाल डॉक्टर अनीता सहाय वार्ड पार्षद पिंकी यादव वार्ड पार्षद अर्चना राय, डॉ प्रियंका ट्रस्ट की संस्थापिका रीता सिन्हा एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष अरविंद कुमार उपस्थित थे, कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश अध्यक्ष चेतन थिरानी जी के नेतृत्व में किया गया जिसमें कुछ सम्मानित सदस्यों के नाम है:

1. इंदु उपाध्याय मैम, शिक्षक।

2. मीनू मोदी, रक्तदाता।

3. माधुरी भट्ट, शिक्षक एवम डॉक्टर।

4. डा. अनिता सहाय, स्त्री रोग विशेषज्ञ।

5. कामिनी कुमारी, टिकली काला प्रदर्शनी।

6. पूजा कुमारी, सब इंस्पेक्टर बिहार पुलिस।

7. खुशबू कुमारी, सब इंस्पेक्टर बिहार पुलिस।

8. प्रीति प्रियदर्शी, सब इंस्पेक्टर बिहार पुलिस।

9. डॉक्टर प्रियंका, दंत चिकित्सक।

10. रीता कुमारी, पत्रकार केवल सच।

11. अपर्णा कुमारी, गायिका।

कार्यक्रम में कुछ स्लम के बच्चियों ने भी अपने कला का प्रदर्शन किया जिन्हें संस्था द्वारा सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में उपस्थित मानव अधिकार रक्षक टीम के बिहार प्रदेश के मीडिया प्रभार के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिन्हा एवम बिहार प्रदेश के हेल्थ कमिटी के अध्यक्ष डा. आरके गुप्ता को आईडी कार्ड और प्रमाण पत्र संस्था की संस्थापिका रीता सिन्हा के द्वारा दिया गया संस्था के टीम से उपस्थित पटना जिला अध्यक्ष विनीत कुमार सोनी, जिला सचिव रेनू कुमारी, जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार, बख्तियारपुर प्रवक्ता सूरज सिंह, पटना सदर प्रखंड महासचिव विकाश कुमार गुप्ता, एक्टिव मेंबर सूरज कुमार, अक्षय कुमार, निरंजन कुमार, बंटी कुमार, आदित्या कुमार, प्रवीण कुमार, सुरेश कुमार, उत्तम कुमार होकर कार्यक्रम को संबोधित किया। साथ ही इस सम्मान समारोह के बाद महिला दिवस के अवसर पर संध्या 5 बजे कदमकुआं में मानव अधिकार रक्षक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार, प्रदेश अध्यक्ष चेतन थिरानी के नेतृत्व में बिहार प्रदेश के हेल्थ कमिटी के अध्यक्ष डॉक्टर राकेश कुमार गुप्ता के सहयोग से हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने इसका लाभ उठाया।

Related posts

Leave a Comment