ह्यूमन राइट्स काउन्सिल ऑफ़ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष बने राकेश राज

पटना, 01 सितम्बर 2020:-ह्यूमन राइट्स काउन्सिल अॉफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने पुनः राकेश राज “गुल्लु” को बिहार प्रांत का अध्यक्ष मनोनीत किया है। राकेश राज एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं एवं लम्बे समय से सामाजिक कार्यों एवं जनभावनाओं से जुड़े हुए हैं।

राज ने बिहार प्रदेश की कमिटी को विस्तारित करते हुए डॉ० शरद एवं आशुतोष कुमार सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, मनीष आनन्द, संजीव कुमार, विशाल दीप, अमित वर्मा एवं चन्दन कुमार को प्रदेश सचिव तथा राजीव झा को मुंगेर जिला का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

 

Related posts

Leave a Comment