जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 22 दिसम्बर मंगलवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।

दिनाँक22/12/2020 दिन मंगलवार का पञ्चाङ्ग

विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नाम)
शक संवत:-1942( शर्वरी नाम)
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः06:47
सूर्यास्त:-शायं 05:13
ऋतु:-हेमन्त
माह:-मार्गशीर्ष
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-अष्टमी
नक्षत्र:-उत्तराभाद्रपद
योग:-व्यतिपात
करण:-विष्टि
अमृतमुहूर्त:-मध्याह्न 12:10 से 01:29 तक
राहूकाल:-अपराह्न 03:00 से 04:30 तक
दिशाशूल:-उत्तर
शुभदिशा:-दक्षिण
दिशाशूल बचाव:- आज गुड़ खा कर यात्रा करें मंगल होगा।

 

।।आज का राशिफल।।

  • मेष:-
    आज आपका व्यापार उत्तम रहेगा। पारिवारिक वातावरण मनोनुकूल रहेगा। सुखद मांगलिक यात्रा संभव है।बासी भोजन करने से परहेज करें ।सरकारी कार्यों में बड़ों का सहयोग मिलेगा।विप्रन का सम्मान करें।
    राशिरत्न:-मूँगा
  • वृष :-
    व्यपार मनोनुकूल रहेगा थोड़ा भाग दौड़ संभव है। किसी अपने ही व्यक्ति से बिना कारण विवाद को हो सकता है। आज जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। असमंजस की स्थिति बन सकती है। चिंता तथा तनाव भी संभव है।
    राशिरत्न:-हीरा,या ओपल
  • मिथुन:-
    आज पठन-पाठन व लेखन इत्यादि काम सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। लाभार्जन होगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।
    राशिरत्न:-पन्ना
  • कर्क:-
    आज संभव है कि संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकेंगे । उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। बेकार बातों पर ध्यान न दें। उत्साह में वृद्धि होगी।
    राशिरत्न:-मोती
  • सिंह:-
    आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यस्तता रहेगी। शत्रु पस्त होंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड लाभ देंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें। उत्साह रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
    राशिरत्न:-माणिक्य
  • कन्या:-
    आज आप बोलचाल में हल्केपन को न आने दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। परिवार में तनाव रह सकता है। यथासंभव यात्रा टालें। जल्दबाजी न करें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें।
    राशिरत्न:-पन्ना
  • तुला:-
    आज संभव है योग या तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। रुके कामों में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुसंगति से हानि होगी। किसी तीर्थयात्रा की योजना बनेगी।
    राशिरत्न:-हीरा,या ओपल
  • वृश्चिक:-
    आज आप अपने वाणी पर नियंत्रण रखें कटु बोलने से परहेज करें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चोट व दुर्घटना आदि से हानि के योग हैं। अत: किसी भी काम को करते समय लापरवाही न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
    राशिरत्न:-मूँगा
  • धनु:-
    आज पुराने भूले-बिसरे मित्रों से मुलाकात हो सकेगी। व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। सुख के साधन जुटेंगे। प्रसन्नता रहेगी। लाभार्जन होगा।
    राशिरत्न:-पुखराज
  • मकर:-
    आज आपको डूबा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट तथा म्युचुअल फंड लाभदायक रहेंगे। दुष्टजन तथा ईष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। समय अनुकूल है।
    राशिरत्न:-नीलम
  • कुंभ:-
    आज व्यवसाय में नए कारोबारी जुड़ सकते हैं। सुदूर से काम मिल सकता है। आर्थिक नीति में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न करें। प्रसन्नता रहेगी।
    राशिरत्न:-नीलम
  • मीन:-
    आज यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य के नजरअंदाज न करें। समय अनुकूल है। आय में वृद्धि होगी। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। रुके कार्य बनेंगे।
    राशिरत्न:-पुखराज

।।वास्तु टिप।।
ईशान कोण में रसोई नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने से घरवालों में मानसिक तनाव होता है, तथा
दक्षिण पश्चिम दिशा में रसोई नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने से घरवालों में झगड़े होते है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद , वास्तुविद व सरस् सङ्गीत मय श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास
श्री धाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *