जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, पढियें 16 दिसम्बर बुद्धवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।

दिनाँक 16/12/2020 दिन बुद्धवार का पञ्चाङ्ग

विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नाम)
शक संवत:-1942( शर्वरी नाम)
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः06:47
सूर्यास्त:-शायं 05:13
ऋतु:-हेमन्त
माह:-मार्गशीर्ष
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-द्वितीया
नक्षत्र:-पूर्वाषाढ़ा
योग:-वृद्धि
करण:-कौलव
अमृतमुहूर्त:-मध्याह्न12:00 से01:30
दिशाशूल:-उत्तर
शुभदिशा:-दक्षिण
दिशाशूल बचाव:-आज तिल या धनियाँ खा कर यात्रा करें।

 

।।आज का राशिफल ।।

  • मेष :-
    आज आसमाज में आपके कार्यों की आलोचना हो सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।
    राशिरत्न:-मूँगा
  • वृष:-
    आज परीक्षार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिल सकेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। मेहनत सफल रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है।
    राशिरत्न:-हीरा,या ओपल
  • मिथुन:-
    आज आपको उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। रुका धन मिलेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। अजनबियों पर विश्वास न करें।
    राशिरत्न:-पन्ना
  • कर्क:-
    आज आपको संभव है कि अप्रत्याशित लाभ हो। जोखिम न उठाएं। मन में प्रसन्नता रहेगी। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्ययों में कमी करना चाहिए।
    राशिरत्न:-मोती
  • सिंह:-
    आज आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। फालतू खर्च होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार अच्छा चलेगा।
    राशिरत्न:-माणिक्य
  • कन्या:-
    आज आपकी व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी।
    राशिरत्न:-पन्ना
  • तुला:-
    आज व्यवसाय में आपके नए अनुबंध होंगे, प्रयास करें। प्रसन्नता रहेगी। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।
    राशिरत्न:-हीरा,या ओपल
  • वृश्चिक:-
    आज लेन-देन व व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी से मतभेद। राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
    राशिरत्न:-मूँगा
  • धनु:-
    आज आपके नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से हानि होगी। आय कम होगी। व्यापारिक निर्णय जल्दबाजी में न लें।
    राशिरत्न:-पुखराज
  • मकर:-
    आज आपके जीवन मे जीवनसाथी या प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। प्रमाद न करें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। राजकीय बाधा दूर होगी। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी। अधूरे पड़े काम पूरे होने के योग हैं।
    राशिरत्न:-नीलम
  • कुंभ:-
    आज बहु प्रतीक्षित बेरोजगारी दूर हो सकेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। संतान की शिक्षा संबंधी समस्या रह सकती है।
    राशिरत्न:-नीलम
  • मीन:-
    आज आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। आय में अधिक व्यय से मनोबल कमजोर पड़ सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कार्य, व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं के आने पर भी मन स्थिर व अपने कार्य के प्रति सजग रहेगा।
    राशिरत्न:-पुखराज

।।वास्तु टिप।।

भूलकर भी दर्पण पश्‍चिम या दक्षिण की दीवार पर न लगाएं. दर्पण पूर्व या उत्तर की दीवार पर लगाएं. ऐसा करने से प्रगति जल्दी होती है.

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् सङ्गीत मय श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास
श्रीधाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment