आज के दिन जौ या राई खा कर करें यात्रा, पढ़िए ११ दिसम्बर शुक्रवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।

दिनाँक 11/12/2020 दिन शुक्रवार का पञ्चाङ्ग

विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नाम)
शक संवत:-1942(शर्वरी नाम)
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः06:46
सूर्यास्त:-शायं 05:14
ऋतु:-हेमन्त
माह:-मार्गशीर्ष
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-एकादशी प्रातः07:09 तक तदुपरांत द्वादशी शायं 04:44 तक
नक्षत्र:-स्वाती
योग:-शोभन
करण:-बालव प्रातः10:06 तक तदुपरांत कौलव
अमृतमुहूर्त:-प्रातः 09:28 से 10:46 तक
राहूकाल:-प्रातः10:30 से 12:00 तक
दिशाशूल:-पश्चिम
शुभदिशा:-पूर्व
दिशाशूल बचाव:-आज के दिन जौ या राई खा कर यात्रा करें।

।।आज का राशिफल।।

  • मेष:-
    आज व्यापार में सामान्य लाभ संभव होगा। सिर में दर्द या अन्य किसी विकार से व्यग्रता का अनुभव हो सकता है! निरर्थक आर्थिक खर्च से बचिएगा। मन फिर भी चिंताग्रस्त रह सकता है। भगवदाराधन से मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारमार्थिक कार्यों में मन लगाना श्रेयस्कर रहेगा।
    राशिरत्न:-मूँगा
  • वृष:-
    आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपको मान-सन्मान मिलेगा। परंतु मध्याहन के बाद झगडे का वातावरण बना रहेगा। आपकी प्रफुल्लितता और स्फूर्ति हताशा में परिवर्तित हो जाएगी। फिर भी अपनी मानहानि से बचकर चलिएगा।
    राशिरत्न:-हीरा,या ओपल
  • मिथुन:-
    आज प्रातःकाल के समय आपका मन आक्रोशित रह सकता है। शारीरिक और मानसिक रुप से व्यग्रता का अनुभव होगा। व्यर्थ धन का व्यय होगा। विद्यार्थीयों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। परंतु मध्याहन के बाद मित्रों व स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आप प्रसन्न हो जाएँगे। आर्थिक लाभ भी होगा। भाई-बंधुओं के साथ प्रेम बढेगा। भाग्यवृद्धि के प्रसंग बनेंगे। कार्य सफलता से आपका उत्साह बढेगा।
    राशिरत्न:-पन्ना
  • कर्क:-
    आज का आपका दिन आनंद में बीतेगा।आप कुछ अधिक ही संवेदनशील बनेंगे आजके दिन शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। स्नेहीजन और मित्रों से भेंट होगी। परंतु मध्याहन के बाद परिवारजनों के साथ बोलचाल में उग्रता आ जाने से आपका मन व्यथित होने की संभावना है। आपकी मनोवृत्ति में नकारात्मक परिवर्तन एवं हताशाजनक विचार आ सकते हैं। क्रोध पर संयम रखिएगा।
    राशिरत्न:-मोती
  • सिंह:-
    आज आपको वाणी और वर्तन में संपूर्ण संयम रखना पडेगा। स्नेहीजनों के साथ मनदुःखी हो ऐसे प्रसंग भी बनेंगे। आपकी अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। मानसिक भ्रांतियों को तिलांजलि दे दीजिएगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहिएगा। मध्याहन के बाद का समय आपके लिए अनुकूल होता रहेगा। आप नए कार्यो का प्रारंभ कर सकेंगे। स्नेहीजनों के साथ प्रेम युक्त भेट होगी। कार्य में सरलता मिलेगी। आर्थिक लाभ भी होगा।
    राशिरत्न:-माणिक्य
  • कन्या:-
    आज आपको विविध क्षेत्रों से लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। मित्रवर्ग के लिए जो व्यय होगा वह लाभप्रद रहेगा।धर्मिक स्थल की यात्रा भी संभव है। परंतु मध्याहन के बाद आपका मन अनिश्चितता में उलझा रहेगा। संबंधियो के साथ भेदभाव के प्रसंग उपस्थित होंगे। क्रोध में किसी के साथ उग्र चर्चा न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। आरोग्य नरम-गरम रहेगा। आपकी तुलना में व्यय अधिक होगा।
    राशिरत्न:-पन्ना
  • तुला:-
    आज का दिन आप के लिये एकदम शुभ है। धार्मिक काम और दैवियदर्शन के लाभ मिलेंगे। आप को विविध क्षेत्रों में लाभ मिलने की सम्भावना है। उपरी अधिकारीयों की तरफ से आप को प्रोत्साहन मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं एवं मनवाँछित वृद्धि होगी। प्रियपात्र व मित्रों के साथ मुलाकात होगी। मनोहर पर्यटन स्थल की मुलाकात होगी। तन और मन को आरोग्य अच्छा रहेगा। उत्तम लग्नसुख की प्राप्ति होगी। युवक- युवतियों की शादी के योग संभवित बनेंगे।
    राशिरत्न:-हीरा,या ओपल
  • वृश्चिक:-
    आजका दिन आपके लिए एकदम शुभ है। धार्मिक यात्रा या दैवियदर्शन का लाभ मिलेगा। विविध क्षेत्रो में भी लाभ मिलने की संभावना है। विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। उच्च अधिकारीयों को आप के कार्य से प्रसन्नता हो सकती है और वे आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं। स्थानवृद्धि होने की संभावना है। प्रियपात्र और मित्रों के साथ भेंट होगी तथा उनके साथ मनोहर पर्यटनस्थल पर जाएँगे। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा।
    राशिरत्न:-मूँगा
  • धनु:-
    आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें।हताशा और ग्लानि का भाव आप के मन में उत्पन्न होगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद न करिएगा। फिरभी मध्याहन के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। पारिवारिक कठिनाइयाँ भी कम होंगी। मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकेगी और भाग्य भी प्रबल होगा ।
    राशिरत्न:-पुखराज
  • मकर:-
    आजका दिन मित्रों ओर स्वजनों के साथ बहुत आनंदपूर्वक बीतेगा। मनोरंजन प्रवृत्तियों का मन भर आनंद लेंगे। भागीदारी से लाभ होगा। प्रवास की सुस्मृतियाँ मन में अंकित रह जाएँगी। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको लाभ होगा, परंतु मध्याहन के बाद आपके लिए समय प्रतिकूल है। शारीरिक और मानसिक रुप से आप अस्वस्थ हो जाएंगे। नकारात्मक विचारों से आपका मन व्यग्र बनेगा। परिवार में विवाद हो सकता है।
    राशिरत्न:-नीलम
  • कुंभ:-
    आजका दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होगा।व्यवसाय करनेवालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे। दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे।धार्मिक यात्रा सुखद और मंगलकारक रहेगी।
    राशिरत्न:-नीलम
  • मीन:-
    आज अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रह सकता है। किसी कारणवश आकस्मिक धन खर्च आएगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा। कार्य में यशकिर्ति मिलेगी। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएँगे। व्यावसायिक क्षेत्र में यथेक्ष लाभ संभव है।
    राशिरत्न:-पुखराज

।।विशेष।।
आज वैष्णवों का एकादशी व्रत व शुभ विवाह मुहूर्त है।

।।वास्तु टिप।।
अपने भवन का उत्तर का खाली स्थान अवसर मिलने पर अधिक धन देकर भी खरीद लेनी चाहिए। क्योंकि इस प्रकार की भूमि निरन्तर सुख संवृद्धि में उन्नति कारक होती है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद ,वास्तुविद व सरस् सङ्गीतमय श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास
श्रीधाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment