अविका एडुवर्सिटी ने किया ऑनरेरी डॉक्टरेट कॉन्वोकेशन 2026 का आयोजन

बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान ने 25 हस्तियों को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से किया सम्मानित

पटना : अविका एडुवर्सिटी एवं साउदर्न कैलिफोर्निया ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से पटना स्थित होटल क्लार्क इन में ऑनरेरी डॉक्टरेट कॉन्वोकेशन – 2 (2026) बिहार चैप्टर का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा, कला और उद्योग जगत के चुनिंदा 25 व्यक्तित्वों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ऑनरेरी डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में हरिमोहन कपूर, नीरज कुमार, सुमित चंद्रा एवं अविका एडुवेर्सिटी के निदेशक चंदन झा मौजूद रहे।

इस मौके पर अभिनेता मुश्ताक खान ने सम्मानित हस्तियों को बधाई देते हुए कहा कि समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले ही सच्चे नायक होते हैं। इस तरह के आयोजन युवाओं को प्रेरणा देते हैं और समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

अविका एडुवर्सिटी के निदेशक चंदन झा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य ऐसे लोगों को सम्मानित करना है जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में नई राह दिखाई है। उन्होंने कहा, ऑनरेरी डॉक्टरेट की यह उपाधि केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का प्रतीक है। सम्मानित होने वाले लोगों में डॉ. कुमार शुभम, डॉ. मौसम शर्मा, डॉ. प्रशांत प्रताप, डॉ. रामबचन भगत, डॉ. ऋषिकेश कुमार, डॉ. राजेश झा, डॉ. सद्दाम हुसैन, डॉ. पवन कुमार, डॉ. ठाकुर संग्राम सिंह सहित अन्य शामिल रहे।

कार्यक्रम में गायक सरताज ने अपनी गायिकी से चार चांद लगाया वहीं एंकर नंदिनी ने भी अपने हँसमुख अंदाज से लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में सभी सम्मानित हस्तियों ने अविका एडुवर्सिटी का धन्यवाद करते हुए समाज के लिए और अधिक कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *