पटना में होली मिलन समारोह का आयोजन, महिलाओं ने रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी

पटना: शनिवार को गांधी मैदान के बांकीपुर क्लब में लेखनी कायस्थ परिवार द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत अखिल भारतीय कायस्थ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविनंदन सहाय के लिए एक मिनट का मौन रखकर किया गया. इसके पश्चात समारोह में शामिल हुई महिलाओं ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम का आयोजन शिवालजा की अध्यक्ष नूपुर प्रसाद, चंदना सहाय और सुनीता प्रकाश के सहयोग से हुआ.

होलिया में उड़े रे गुलाल, रंग बरसे, होली आई रे कन्हाई, रंग छलके सुना दे जरा बांसुरी, उड़त गुलाल, लेटस प्ले होली जैसे गीतों पर महिलाओं ने नृत्य कर समां बांध दिया। होली के मधुर व जोशीले गीतों पर हर तरफ रंग.गुलाल उड़ने लगे। जब रानू, संध्या व सोनी ने जब होली के लोकगीत गाने शुरू किए तो हॉल में मौजूद लोगों ने जमकर मस्ती की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *