दुनिया भर में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में तीसरे स्थान पर है हिन्दी-डीएम

पटना। डीएम डा चंद्रशेखर सिंह ने हिन्दी दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ दी तथा राजभाषा हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिन्दी दुनियाभर में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में तृतीय स्थान पर है।

अंग्रेजी एवं मंडारिन के बाद हिन्दी का ही स्थान है। राजभाषा हिन्दी सम्पूर्ण भारतवर्ष में बोली जाती है या कम से कम समझी जाती है। हमारे सरकारी कार्यालयों में हिन्दी भाषा का ही प्रयोग किया जाता है। समाहरणालय में भी सारा काम हिन्दी भाषा में ही किया जाता है। हम सभी व्यक्तियों को अपनी भाषा, संस्कृति एवं रीतिरिवाज का गर्व के साथ उपयोग करना चाहिए।

डीएम डॉ सिंह ने कहा कि विकास के वर्तमान युग में भाषा को रोजगार के अवसर से जोडऩा काफी महत्वपूर्ण है। हमें सभी भाषा को साथ लेकर आगे बढऩा है। डीएम डॉ सिंह ने कहा कि हिन्दी भाषा के संरक्षण एवं संवद्र्धन के प्रति हम सभी को प्रतिबद्ध रहना होगा। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता शैलजा पाण्डेय एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment