पटना, दिनांक: 13 अप्रैल 2026:हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट एकेडमी की अंडर-13 टीम Indo-Nepal U-13 Champions Trophy में भाग लेने के लिए आज रवाना हो गई। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत और नेपाल की युवा टीमें हिस्सा लेंगी, जहां खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
टीम का पहला मुकाबला 15 अप्रैल को फुलबारी क्रिकेट एकेडमी , नेपाल के खिलाफ खेला जाएगा। इस मैच को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और टीम अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी।
अकादमी के कोच और प्रबंधन के साथ-साथ एकेडमी डायरेक्टर हिमांशु हरी और प्रतीक कुमार ने भी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है और उन्हें विश्वास है कि टीम बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।
टीम स्क्वाड इस प्रकार है:
साहिल कुमार, आदित्य कुमार मिश्रा, अनंत कुमार शशांक शेखर, अर्णव चंद्रा, जीत ज्योति, कृष्णा आयुष कुमार,अंकित कुमार,पर्थ देओ,अंश राज, अंशु कुमार
कोच: रेहान दास गुप्ता
टीम मैनेजर: सुमन शेखर
टीम के खिलाड़ियों में काफी उत्साह है और सभी खिलाड़ी इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।
