‘He Named Me Malala’ का पहला पोस्टर जारी किया गया

he malal

मुंबई : फॉक्स सर्चलाइट पिक्चर्स ग्लोबली ‘He Named Me Malala’ को डिस्ट्रीब्यूट करने जा रही है | यह फिल्म शांति के लिए नोबेल पुरस्कार जीतने वाली मलाला युसुफजई की जिदंगी पर आधारित है |

आपको बता दें कि मलाला एक बहादुर लड़की की कहानी है, जिसको उस समय तालिबानियों ने अपनी बंदूकों का निशाना बनाया था जब वे स्वात घाटी में अपनी स्कूल बस से घर लौट रही थी | उस समय 15 वर्षीया मलाला अपने पिता के साथ लड़कियों की शिक्षा के लिए आगे आई थी | जाने-माने डॉक्युमेंट्री फिल्ममेकर डेविस गगेनहेम हमें दिखाएंगे कि किस तरह मलाला, उनके पिता जिया और परिवार दुनिया भर में बालिका शिक्षा के लिए किस हद तक प्रतिबद्ध हैं | यह फिल्म हमें मलाला की जिंदगी में झांकने का मौका देती है | पिता के साथ करीबी ने ही उनमें शिक्षा के प्रति प्यार जगाया है | मलाला ने कहा है, ‘एक बच्चा, एक टीचर, एक किताब और एक पेन दुनिया को बदल सकता है |