गुड़, या खाड़ खा कर यात्रा करें, जानिए 16 मार्च मंगलवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 16/03/2021 दिन मंगलवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नाम)
शक संवत:-1942(शर्वरी नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय :-प्रातः06:03
सूर्यास्त:-शायं 05:57
ऋतु:-बसंत
माह:-फाल्गुन
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-तृतीया
नक्षत्र:-अश्विनी
योग:-ब्रह्म
करण प्रातः07:53 तक तैतिल तदुपरान्त गर
अमृतमुहूर्त:-मध्याह्न 12:10 से 01:40 तक
राहूकाल:-अपराह्न03:00 से 04:30 तक
दिशाशूल:-उत्तर
शुभदिशा:-दक्षिण
दिशाशूल परिहार:-आज गुड़, या खाड़ खा कर यात्रा करें मंगल होगा।

।।आज का राशिफल।।

मेष :-
आज किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मस्तिष्क में नए-नए विचार आएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। पठन-पाठन व लेखन आदि कामों में मन लगेगा। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष :-
आज आप भूमि क्रय विक्रय कर समय का लाभ ले सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी ,धनार्जन सुगम होगा। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे व्यस्तता रहेगी।
यात्रा से लाभ होगा।
राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

मिथुन :-
आज आपको संभव है कि नौकरी में पदोन्नति मिले। घर-बाहर उत्साह व प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। पारिवारिक मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ता‍व मिल सकता है। प्रमाद न करें। फालतू बातों पर ध्यान न दें। यात्रा सुखद होगी।

कर्क :-
आज आपका व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। आंतरिक प्रशन्नता बनी रहेगी। मांगलिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग ले सकेंगे। शैक्षिक उन्नति के अवसर मिलेंगे। स्थाई सम्पत्ति से लाभ संभव है।यात्रा से मध्यम लाभ मिलेगा।
राशिरत्न:-मोती

सिंह :-
आज आपको किसी विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। मन मे प्रसन्नता रहेगी। शारीरिक कष्ट की आशंका प्रबल है अत: लापरवाही न करें। अध्यात्म तथा तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। चिंता तथा तनाव आज हावी नहीं हो पाएंगे।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या :-
आज संभव है किसी बड़े कार्य को करने की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए काम मिल सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आर्थिक नीति का परिवर्तन सुखद रहेगा। कई तरह के लाभ प्राप्त होंगे। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। दूसरों की बातों में न आएं।यात्रा अनुकूल रहेगी।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला :-
आज आपके लगभग सभी कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। उत्साह बना रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। रुका पैसा मिल सकता है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न कर भरपूर प्रयास करें। वाहनादि का प्रयोग संभलकर करें।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक :-
आज नौकरी में अधिक कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आय की अपेक्षा व्ययवृद्धि प्रबल हो सकती है। पारिवारिक बजट बिगड सकता है। दूसरों से अपेक्षा पूरी नहीं होगी। कार्य की गति धीमी रहेगी। किसी व्यक्ति की अच्छी बात भी बुरी लग सकती है। सोच-समझकर महत्वपूर्ण निर्णय लें।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु :-
आज आपके करीबी का स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है। कारोबार अच्‍छा चलेगा। सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय हो सकता है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर :-
आज आपको पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। किसी भी तरह के विवाद में भाग न लें। नए मित्र बनेंगे। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। अच्‍छी खबर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ वृद्धि होगी। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ :-
आज नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर में भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। निवेश आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। कम मेहनत से ही कार्यसिद्धि होगी। काफी समय से रुके कार्य पूर्ण होने से प्रसन्नता रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। प्रमाद न करें।
राशिरत्न:-नीलम

मीन :-
आज व्यापार और स्वास्थ्य पूर्णतया उत्तम रहेगा। काम में उत्साह बना रहेगा। जोखिम भरे कार्य से बचें, थोड़ी भागदौड़ रहेगी। किसी अपने नजदीकी का पूरे सहयोग से रुका धन मिल सकेगा। मानसिक उलझनें शांत होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। फालतू बातों पर ध्यान न दें। आपका शत्रु स्वयं निस्तेज हो जायेगा।
राशिरत्न:-पुखराज

।।वास्तु टिप।।
देवालय या मन्दिर में खिड़कियां बायें तरफ रखें व घरों में खिड़कियां दाएँ तरफ रखेने से गृहस्वामी को प्रायः लाभ प्राप्त होता है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् सङ्गीत मय श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment