मंगलवार को गुड़ खा कर यात्रा करें मंगल होगा, पढ़ें 1 जून मंगलवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।

आज दिनाँक1/06/2021 दिन मंगलवार का पञ्चाङ्ग

विक्रम संवत:-2078(आनन्द नामक)

शक संवत:-1943(प्लवनाम)

सूर्य:-उत्तरायण

सूर्योदय:-प्रातः05:16

सूर्यास्त:-शायं 06:44

ऋतु:-ग्रीष्म

माह:-ज्येष्ठ

पक्ष:-कृष्ण

तिथि:-षष्ठी प्रातः05:41 तक तदुपरांत सप्तमी

नक्षत्र:-धनिष्ठा

योग:-ऐन्द्र

करण:- विष्टि तदुपरांत बव

अमृतमुहूर्त:-दोपहर 11:59से शायं 01:41तक

राहूकाल:-अपराह्न 03:00 से 04:30 तक

दिशाशूल:-उत्तर

शुभदिशा:-दक्षिण

दिशाशूल बचाव:-आज गुड़ खा कर यात्रा करें मंगल होगा।

।।आज का राशिफल।।

 

🐐 राशि फलादेश मेष :-

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों में न पड़ें। उधार दिया धन मिलने से राहत हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग उलझे मामले सुलझाने में सहायक हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएँ।

राशिरत्न:-मूँगा

 

🐂 राशि फलादेश वृष :-

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी। अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएँगे।

राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

 

👫🏻 राशि फलादेश मिथुन :-

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। व्यापार में नई योजनाएँ बनेंगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

राशिरत्न:-पन्ना

 

🦀 राशि फलादेश कर्क :-

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। निवेश व नौकरी लाभ देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लाभदायक समाचार मिलेंगे।

राशिरत्न:-मोती

 

🦁 राशि फलादेश सिंह :-

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं।

राशिरत्न:-माणिक्य

 

🙎🏻‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शोक समाचार मिल सकता है। थकान महसूस होगी। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

राशिरत्न:-पन्ना

 

राशि फलादेश तुला :-

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें। धनार्जन होगा।

राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

 

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज अतिथियों का आवागमन रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। संतान की प्रगति संभव है। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।

राशिरत्न:-मूँगा

 

🏹राशि फलादेश धनु :-

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम न लें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक चिंताएँ दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

राशिरत्न:-पुखराज

 

🐊 राशि फलादेश मकर :-

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि होगी। तनाव रहेगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धैर्य एवं संयम बना रहेगा।

राशिरत्न:-नीलम

 

🏺 राशि फलादेश कुंभ :-

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज दिन प्रेमभरा गुजरेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएँगे। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं।

राशिरत्न:-नीलम

 

🐋 राशि फलादेश मीन :-

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपकी व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।

राशिरत्न:-पुखराज

 

।।तिथि विशेष।।

आज ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल है। आज मीठे जल ,फल या सरबत व मृद कलश का दान करना अत्यंत शुभकारक होता है।

 

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी

ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी

संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment