गुड़ खा कर घर से निकलें, पढ़ें मंगलवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।

मंगलवार दिनाँक 29/09/2020 दिन मंगलवार का पञ्चाङ्ग

विक्रम संवत:-2077
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः06:04
सूर्यास्त:-शायं 05:56
ऋतु:-शरद
माह:-आश्विन (अधिक)
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-त्रयोदशी
नक्षत्र:-शतभिषा
अमृतमुहूर्त:-मध्याह्न 12:11 से 01:40 तक
राहूकाल:-अपराह्न 03:00 से04:30 तक
दिशाशूल:-उत्तर
शुभदिशा:-दक्षिण
दिशाशूल बचाव:-मंगलवार को गुड़ खा कर घर से निकलें।

।।मंगलवार का राशिफल।।

मेष:-
आज आप में प्रभाव जताने की भावना प्रबल रहेगी, जोश और उत्साह भी आज अधिक दिखेगा। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। शाम तक कोई रुका हुआ काम बनने की सम्भावना है। रात का समय प्रियजनों के साथ आमोद-प्रमोद में बीतेगा। अनैतिक गतिविधि से दूर रहें, सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए काम करें।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-
आज का दिन शांतिपूर्वक बीतेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ एवं कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग पाएंगे। नए कॉन्ट्रैक्ट के द्वारा पद, प्रतिष्ठ में वृद्धि होगी। रात्रि में कुसंग से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी। जीवनसाथी व माता के पक्ष से सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा।आपकी माता के पक्ष से आपको विशेष सहयोग प्राप्त होगा।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन:-
आज किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बन रहे संभव है, संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। उच्चाधिकारी आपके प्रदर्शन से प्रभावित होंगे। शाम के समय में कोई रूका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी रचनात्मक और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है, आज वही करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी, अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें। छात्रों को कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
आज आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। आज अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की आशंका है। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार होगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा, भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी ख्याति का विस्तार होगा। व्यावसायिक शत्रु पराजित होंगे। छात्रों को गुरुजनो की अनुकंपा व आशीर्वाद प्राप्त होगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। पास की यात्रा संभव है।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक:-
व्यापार में किए गए आपके निवेशों से आपको लाभ प्राप्त होगा। किसी भी नए कार्य को शुरू करने में भाग्य आपका पूर्ण साथ देगा। छात्रों को गुरुजनों का सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त होगा। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने से मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा परन्तु उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान बनाएं रखें।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है। सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। दैनिक व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। आपके व्यावसायिक क्षेत्र का विस्तार होगा, किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभदायक भेंट होगी।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें। सामाजिक क्षेत्र में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और विवाद से बचें। कुछ लोग आपकी सफलता से आहत होंगे, षड्यंत्रों से सावधान रहें। प्रेम संबंधों में मधुरता का संचार होगा। आय-व्यय का संतुलन बनाकर चलें। क्रोध में लिया गया निर्णय कष्टप्रद होगा।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज संतान पक्ष को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे कितुं समाधान सीघ्र निकलेगा।दाम्पत्य जीवन का गतिरोध समाप्त हो जाएगा। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। मित्रों के सहयोग से कुछ संपर्क बनेगे जो भविष्य में व्यावसायिक उपलब्धियों के कारण होंगे।
राशिरत्न:-पुखराज

।।विशेष।।
मंगलवार को भौम प्रदोष व्रत है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् कथा प्रवक्ता श्री धाम श्री अयोध्या जी
आचार्य श्री से परामर्श हेतु संपर्क समय प्रातः 09:00 से शायं 04:00 तक
संपर्क सूत्र:-9044741252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *