आशियाना दीघा रोड में अवधी रेस्टुरेंट के तीसरे ब्रांच का भव्य शुभारंभ

पटना : राजधानी पटना के आशियाना दीघा रोड में रामनगरी मोड़ के पास, विनय टावर स्थित अवधी रेस्टुरेंट के तीसरे ब्रांच का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विक्रम के विधायक सिद्धार्थ सौरभ एवं पूर्व विधायक राम जनम शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया।

इस मौके पर विधायक सिद्धार्थ सौरभ ने कहा, “पटना में इस तरह के गुणवत्तापूर्ण फूड आउटलेट्स का विस्तार शहर की बदलती जीवन शैली का प्रतीक है। अवधी रेस्टुरेंट लोगों को बेहतर स्वाद और स्वच्छता के साथ उत्कृष्ट सेवा प्रदान करेगा, यह खुशी की बात है।” वहीं पूर्व विधायक राम जनम शर्मा ने कहा, “यह रेस्टुरेंट क्षेत्र के लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प साबित होगा, जहां परिवार के साथ बैठकर विविध व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा। मैं इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”

रेस्टुरेंट अपने ग्राहकों के लिए स्वादिष्ट स्वीट्स, स्नैक्स, बेकरी आइटम्स एवं पारंपरिक अवधी व्यंजनों की विशेष सुविधा प्रदान करेगा। रेस्टोरेंट के संचालक राहुल सिंह ने बताया कि कंकड़बाग और पाटलिपुत्रा कॉलोनी में ग्राहकों के स्नेह और विश्वास के बाद यह तीसरा ब्रांच शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि यहां ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता, स्वच्छता और बेहतरीन स्वाद का अनूठा अनुभव मिलेगा।

उन्होंने आगे बताया कि रेस्टुरेंट का उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर विविध स्वादों का आनंद उपलब्ध कराना है। रेस्टुरेंट प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से रात 10:30 बजे तक खुला रहेगा।

शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखा गया है, जिसके तहत 25 मार्च तक स्वीट्स एवं चाट आइटम्स पर 10 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर व्यंजनों का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *