ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने मध्य विद्यालय सिपारा में किया पौधारोपण

पटना, 16 सितंबर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने मध्य विद्यालय सिपारा में पौधारोपण किया, और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

राजधानी पटना के मध्य विद्यालय सिपारा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन जीकेसी सेवा-मानवाधिकार प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रभारी सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय-राजकीय सम्मान से अंलकृत शिक्षिका डा. नम्रता आनंद के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

डा. नम्रता आनंद ने कहा कि पेड़ पौधे जीवन के आधार हैं। हर व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण देने के लिए पौधारोपण हर हाल में करना होगा। आधुनिक जीवन शैली में परिवर्तन कर पर्यावरण के प्रति सजग एवं जागरूक समाज के निर्माण की आवश्यकता है। आज हमारे जीवन मे पेड़ों का बहुत महत्व है। पूरा विश्व प्रदूषण की चपेट में आ रहा है। ऐसे में हमें पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाने चाहिए।

आज हम पेड़ो को कटता हुआ देख रहे हैं। जो पूरे विश्व मानव के लिए खतरे की बात है। पर्यावरण संरक्षण बहुत जरुरी है। शुद्ध पर्यावरण सभी की जरूरत है, लेकिन यह तभी संभव है जबकि सभी लोग इसमें अपना सहयोग करें। पर्यावरण की शुद्धता के लिए बढ़ते प्रदूषण पर अंकुश लगाना समय की जरूरत है। प्रदूषण के बढ़ते दुष्प्रभाव को कंट्रोल करने में भी सभी के सहयोग की जरूरत है, प्रदूषण कम होगा तो पर्यावरण भी शुद्ध होगा, जिसका समाज के सभी लोगों को फायदा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *