जीकेसी ने जुबिन सिन्हा को किया सम्मानित

पटना, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने पार्श्वगायक-संगीतकार जुबिन सिन्हा को सम्मानित किया और उन्हें संगठन की सदस्यता दिलायी।

जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने जुबिन सिन्हा को फूल बुके देकर सम्मानित किया और संगठन की सदस्यता दिलायी और उनके सुखद भविष्य की कामना की। राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि जुबिन सिन्हा नेबिहार का नाम पूरे देश में रौशन किया है।उन्होंने कहा कि ज़ूबिन सिन्हा की प्रशंसा स्वयं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने की है।

इस अवसर पर दीपक कुमार अभिषेक, प्रेम कुमार, संजय कुमार सिन्हा, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, नीलेश रंजन, धनंजय प्रसाद, राजेश सिन्हा संजू, बलिराम, पीयूष श्रीवास्तव, अभिषेक, नंदा कुमारी, रश्मि सिन्हा, वंदना सिन्हा, अनामिका कुमारी, प्रसून श्रीवास्तव समेत कई लोग उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि जुबिन सिन्हा ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत बॉलीवुड फिल्म ‘सार्थक’ से की। जल्द ही, उन्होंने सोनी लिव ज़ी म्यूजिक, सा रे गा मा म्यूजिक समेत कई अन्य प्रमुख संगीत लेबल के साथ एल्बम किए। मोड़ तब आया जब अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया साइट्स पर रफी बनाम किशोर की जुबिन की मेडली साझा की। इसके अलावा, पिछले साल जुबिन अपने संगीत एल्बमों के लिए चार अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

Related posts

Leave a Comment