जीकेसी के सौजन्य से जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, साबुन और गर्म कपड़ों का वितरण

पटना, 04 फरवरी ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के सौजन्य से आज जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, साबुन , कंबल,और गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।

जीकेसी मीडिया-कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि जीकेसी के स्थापना के एक साल पूरे होने के अवसर पर प्रदेश में एक सप्ताह कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज चौथे दिन आज राजधानी पटना के लोहानीपुर में जरूरमंद लोगों के बीच जरूरतमंद लोगों के बीच 300 मास्क, कंबल, साबुन और गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।कार्यक्रम के संचालन में जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाया जाना बेहद जरूरी है। जीकेसी की कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके। उन्होंने कहा,गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। जीकेसी जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिये तत्पर है। हर सामर्थ्‍यवान लोगों को इस दिशा में आगे आने की जरूरत है।

जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा, जीकेसी के सभी सदस्य हर पल गरीब जरूरतमंद की मदद के लिए नि:स्वार्थ भाव से खड़े रहते हैं।उन्होंने कहा कि असहाय परिवार जो ठंड में गर्म कपड़े के लिए परेशान हैं उनको चिह्नित कर मदद करने की आवश्यकता है। जीकेसी ऐसे लोगों की पहचान करा रहा है। जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार कराई जा रही है। गरीब, असहाय लोगों को गर्म कपड़ा और कंबल घर पर पहुंचाया जाएगा। हम सभी लोगो का प्रयास रहेगा कि वह निरंतर जरूरमंद लोगो की मदद करें।

इस अवसर पर मीडिया- कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, जीकेसी की बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद,युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेश सिन्हा संजू, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बिहार दिवाकर कुमार वर्मा, संगठन मंत्री बलराम जी,युवा प्रकोष्ठ के पटना जिला अध्यक्ष पीयुष श्रीवास्तव, शुभम कुमार, समाजसेवी संजय कुमार, गोलू कुमार समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *