घी, मीठा पान या दलिया खा कर यात्रा करें, पढ़ें 21 मार्च रविवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 21/03/2021 दिन रविवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नाम)
शक संवत:-1942( शर्वरी नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः06:00
सूर्यास्त:-शायं 06:00
ऋतु:-बसंत
माह:-फाल्गुन
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-अष्टमी
नक्षत्र:-मृगशिरा
योग:-आयुष्मान
करण:-विष्टि
अमृतमुहूर्त:-प्रातः10:30 से 12:08 तक
राहूकाल:-शायं 04:30 से 06:00 तक
दिशाशूल:-पश्चिम
शुभदिशा:-पूर्व
दिशाशूल परिहार:-आज घी, मीठा पान या दलिया खा कर यात्रा करें मंगल होगा।

।।आज का राशिफल।।

मेष:-
आज आपके कारोबार में वृद्धि के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। काफी समय से लंबित कार्य पूर्ण होंगे। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। परोपकार करें।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-
आज आपका व्यापर सामान्य गति से संचालित होगा।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यक्ति विशेष से उचित मार्गदर्शन व सम्मान मिल सकेगा। कृषि कार्यों में मनोनुकूल सफलता मिलेगी। यात्रा से मध्यम लाभ संभव है।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन:-
आज मनोरंजन यात्रा होसकेगी ,स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिल सकेगा।व्यापारिक निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। लाभार्जन होगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। पठन-पाठन व लेखन इत्यादि काम सफल रहेंगे।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
आज बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। बेकार बातों पर ध्यान न दें। उत्साह में वृद्धि होगी।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
आज व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड लाभ दें सकेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें। उत्साह रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यस्तता रहेगी। शत्रु पस्त होंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। बोलचाल में हल्केपन को न जताएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। परिवार में तनाव संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। यात्रा से लाभ होगा।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज संभव है कि आपको राजकीय सहयोग मिले व रुके कार्यों में गति आए। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुसंगति से हानि हो सकती है। किसी तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक:-
आज व्यापारिक व आर्थिक नीति में सुधार हो सकेगा जिससे पूर्व नियोजित योजना फलीभूत होगी। मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर मान व पूछ-परख रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। नए कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। दूर से काम मिल सकता है। प्रमाद न करें। प्रसन्नता रहेगी।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज कृषि के कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट तथा म्युचुअल फंड लाभदायक रह सकते हैं। दुष्टजन तथा ईष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। डूबा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। समय अनुकूल है।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आज संभव है कि स्वास्थ्य कमजोर रहे। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। चोट व दुर्घटना आदि से हानि के योग हैं। अत: किसी भी काम को करते समय लापरवाही न करें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आज संभव है कि आपको भेंट व उपहार की प्राप्ति हो। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य के नजरअंदाज न करें। समय अनुकूल है। आय में वृद्धि होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। रुके कार्य बनेंगे।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज आपको या सपरिवार किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। समाजिक सहयोग मिल सकेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। सुख के साधन जुटेंगे। प्रसन्नता रहेगी। लाभार्जन होगा।
राशिरत्न:-पुखराज

।।विशेष।।
आज से होलाष्टक लग प्रारम्भ हो रहा है इसमें विशेष शुभ कर्म वर्जित होते हैं।यह होलाष्टक आठ दिनो का होता है।

।।वास्तु टिप।।
घर मे नित्य रुद्राभिषेक करने से प्रबल से प्रबल वास्तु दोष नष्ट हो जाता है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी ज्योतिर्विद ,

वास्तुविद व सरस् सङ्गीत मय श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास

श्रीधाम श्री अयोध्या जी

संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment