आज तिल या धनियाँ खा कर बाहर निकलें, पढ़ें 13 जनवरी बुधवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 13/01/2021 दिन बुद्धवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नामक)
शक संवत:-1942
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः06:43
सूर्यास्त:-शायं 05:17
ऋतु:-हेमन्त
माह:-पौष
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-अमावस्या
नक्षत्र:-उत्तराषाढ़ा
योग:-हर्षण
करण:-नाग तदुपरांत किंष्तुघ्ना
अमृतमुहूर्त:-प्रातः 08:11से 09:30 तक
राहूकाल:-मध्याह्न12:00 से 01:30 तक
दिशाशूल:-उत्तर
शुभदिशा:-दक्षिण
दिशाशूल बचाव:-बुद्धवार को तिल या धनियाँ खा कर बाहर निकलें।

।।आज का राशिफल।।

मेष:- आज आप को मित्रों के माध्यम से लाभ होगा।
सन्तान से सुख मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति संभव है। यात्रा से कष्ट हो सकता है।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:- आज पारिवारिक सहयोग से व्यापार में परिवर्तन संभव है। आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा। अतिथियों का अकस्मात आगमन हो सकता है।शैक्षिक कार्यों में यथेक्ष उन्नति संभव है।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन:- आज व्यवसाय में आकस्मिक लाभ संभव है। नई नौकरी की भी आप को यश और लाभ देगी। भूमि या स्थिर संपत्ति में वृद्धि संभव है। यात्रा से कष्ट मिल सकता है।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:- आज व्यापार में भागीदारों से पर्याप्त लाभ हो सकता है। लम्बित भूमि के क्रय विक्रय से मन प्रफुल्लित होगा। राजनैतिक कार्यों में पारिवारिक विरोध हो सकता है।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:- आज आपका व्यापर उत्तम रहेगा धनागमन होगा किन्तु व्यय भी उसी प्रकार होगा।
शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्थिर लाभ में काफी हद तक सफलता मिल सकेगी।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:- आज व्यापर में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।
नौकरी में स्थानान्तरण संभव है।पारिवारिक सहयोग अपेक्षाकृत कम मिल सकेगा। भूमि सबंधित लाभ होगा। यात्रा से कष्ट संभव है।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:- आज आपको व्यावसायिक लाभ मिल सकेगा। नौकरी में यथेक्ष पद आप्त होने के योग बन सकेंगे। कृषि कार्यों में उन्नति मिलेगी। यात्रा के सुंदर योग बनेंगे।पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक:- आज दिन की सुरुवात मानसिक उलझन दे सकता है।
व्यापारिक सहयोगियों से अपेक्षा कृति लाभ नहीं मिलेगा। सहभागियों से मन मुटाव संभव है। यात्रा से अर्थ लाभ मिलेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:- आज पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता रह सकती है। व्यापर में मध्यम लाभ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में अरुचि संभव है। भूमि के क्रय विक्रय में अपेक्षित लाभ मिल सकेगा। यात्रा से मध्यम लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- आज सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी ,पारिवारिक सहयोग से स्थिर लाभ मिलेगा।
धार्मिक पक्ष सबल होगा। स्वस्थ्य लाभ मिल सकेगा। यात्रा से कष्ट संभव है।
राशिरत्न:-नीलम

कुम्भ:- आज व्यापार में अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है विरोधी परास्त होंगे। किन्तु आर्थिक हानि संभव है। भूमि से मध्यम लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। यात्रा सुखद होगी।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:- आज आपका पूरा दिन उत्साहित रहेगा संभव है कि रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो।
पारिवारिक सहयोग मिलेगा। बड़ों का आशीर्वाद स्थिर लाभ अवश्य कराएगा। व्यापारिक कार्यों में अपेक्षित सफलता मिलेगी।
राशिरत्न:-पुखराज

।।वास्तु टिप।।

घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ अशोक के पेड़ लगाने से सुख-शान्ति आती है। इसके अलावा ऐसा करने से वंश की वृद्धि होती है।

।।इति शुभम् ।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् श्री राम कथा श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता श्रीधाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment