आज पुष्प सूंघ कर या दर्पण देख कर घर से निकलें, पढ़ें 1 फरवरी सोमवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 01/02/2021 दिन सोमवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नाम)
शक संवत:-1942(शर्वरी नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः06:35
सूर्यास्त:-शायं 05:25
ऋतु:-शिशिर
माह:-माघ
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-चतुर्थी शायं 06:26 तक तदुपरांत पँचमी
नक्षत्र:-उत्तराफाल्गुनी
योग:-अतिगण्ड प्रातः09:44 तक तदुपरान्त सुकर्मा
करण:-प्रातः07:27 तक बव तदुपरान्त बालव
अमृतमुहूर्त:-प्रातः06:46 से 08:08 तक
राहूकाल:-प्रातः07:30 से 09: 00तक
दिशाशूल:-पूर्व
शुभदिशा:-पश्चिम
दिशाशूल परिहार:-आज पुष्प सूंघ कर या दर्पण देख कर घर से निकलें।

।।आज का राशिफल।।

मेष:- आज का व्यापर में अव्यवस्था के कारण तनाव दे सकता है।ऐसे में बड़े अधिकारी से अनबन नुकसानदायक रहेगी। बेहतर होगा क‍ि क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज सामाजिक सम्मान की अपेक्ष ना करें। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। दांपत्‍य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:- आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। वहीं सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। आज सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन:- आज दिन के पूर्वार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी-व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा-बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए। रात्रि का समय मित्रों, परिजनों में हास-परिहास में व्यतीत होगा।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:- आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। कोई क‍ितना भी आपको परेशान करे या आपकी आलोचना करें आप उसकी ओर ध्‍यान नहीं देंगे। बल्कि आप अपने कार्य में रमे रहेंगे। इससे आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आज आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:- आज शत्रुजनित षड़यंत्र, लोकपवाद से बचने का प्रयास करें। अन्‍यथा अनावश्यक दुःश्चिन्ताओं से मन क्षुब्ध रहेगा। हालांक‍ि व्‍यवसाय में नई उपलब्धियां म‍िल सकती हैं। लेक‍िन कड़ी मेहनत से ही मिलेंगी। आप आपका पार‍िवार‍िक और सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। आज किसी अनजान व्यक्ति से लेन-देन न करें।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:- आज कर्मोंद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख म‍िलेगा। पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। घर-गृहस्थी की समस्या सुलझ जाएगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक धन लाभ होने के योग है।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:- आज आपकी पद,अधिकार की महत्वाकांक्षा अंतर्विरोध को जन्म देगी। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांत‍ि रहेगी। दूर-समीप की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। व्यावसायिक समस्‍याएं बढ़ सकती हैं। लेक‍िन अगर क‍िसी वर‍िष्‍ठ की सलाह लेंगे तो इनका समाधान भी हो सकता है।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक:- आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। अधिकारीवर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। लेक‍िन ऐसे में आपको निराशाजनक विचारों से बचना होगा। अन्‍यथा समस्‍याएं बढ़ भी सकती हैं। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:- आज रुका धन प्राप्त होगा। इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कार्यों में कोताही न बरतें। आज के दिन आपको व्यवसाय के साथ अन्य घरेलू कार्यों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांक‍ि दिन के आरंभ में व्यवसाय से शुभ समाचार मिलेंगे। थोड़े अंतराल पर धन लाभ का भी योग है।
राशिरत्न:-पुखरा

मकर:- आज का दिन शारीरिक एवं आर्थिक दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। नौकरी करने वाले जातकों को जल्‍दी कार्य पूरे करने की आदत में आज सुधार लाना होगा। मह‍िलाएं किसी गलतफहमी की शिकार हो सकती हैं। परिवार का वातावरण चिंताजनक रहेगा।यात्रा में सेहत एवं सामान के प्रति सावधानी बरतें। बुजुर्ग लोग अचानक नाराज हो सकते हैं।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:- आज आपकी आवश्यकता पूर्ति थोड़े से प्रयास से हो जाएगी।मेहनत करने पर शाम तक आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। पुराने उधार चुकता होने पर राहत मिलेगी। मह‍िलाएं आज महंगी वस्तुओं की खरीददारी का मन बनाएंगी। संतानों के ऊपर खर्च करने के बाद भी परिणाम आशानुकूल नही रहेंगे।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:- आज का दिन संपन्नता कारक रहेगा। दोपहर तक अधूरे कार्यों को पूर्ण करने की जल्दबाजी रहेगी। इसके बाद परिश्रम का फल लाभ के रूप में मिलने लगेगा। अचानक धन प्राप्ति से उत्साह में वृद्धि होगी। आज पारिवारिक संबंध आपकी उन्नति में सहायक बनेंगे। प्रेम-प्रसंगों में अधिक भावुकता दु:ख का कारण बनेगी। बुजुर्गो का सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलेगा। यात्रा का सुखद योग है।
राशिरत्न:-पुखराज

।।वास्तु टिप।।

दाँतो को स्वच्छ करते समय सूर्य के सम्मुख मुख नही करना चाहिए इस कारण वास वेसिंग उत्तर में बनवाना चाहिए।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद ,वास्तुविद व सरस् सङ्गीतमय श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment