आज घर से बाहर अदरक, काला तिल या उड़द खा कर निकलें, पढ़ें 09 जनवरी शनिवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।

आज दिनाँक 09/01/2021 दिन शनिवार का पञ्चाङ्ग

विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नाम)
शक संवत:-1942(शर्वरी नाम)
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः06:44
सूर्यास्त:-शायं 05:16
ऋतु:-हेमन्त
माह:-मार्गशीर्ष
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-एकादशी
नक्षत्र:-विशाखा
योग:-शूल
करण:- प्रातः08:31 तक बव तदुपरान्त बालव
अमृतमुहूर्त:-मध्याह्न02:46से 04:05 तक
राहूकाल:-प्रातः 09:00 से10:30 तक
दिशाशूल:-पूर्व
शुभदिशा:-पश्चिम
दिशाशूल बचाव:-आज घर से बाहर अदरक,काला तिल या उड़द खा कर निकलें।

आज का राशिफल :-

मेष :- आज व्यापार वृद्धि के योग बनेंगे, लाभ के अवसर हाथ आएंगे। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि मनोनुकूल रहेंगे। इसके बाद भी चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी तरह के विवाद में भाग न लें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष :- आज आप को व्यापार में लाभ वृद्धि होगी। निवेश इत्यादि लाभप्रद रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। उत्साह से कार्य कर पाएंगे। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। प्रमाद न करें। अटके काम पूरे होंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन :- आज आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें आज आपको थकान महसूस हो सकती है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कारोबारी बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा मुनाफा हो सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क :- आज के दिन आपको अध्ययन तथा शोध इत्यादि कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह से कार्य कर पाएंगे। हित शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा।
राशिरत्न:-मोती

सिंह :- आज परिश्रम के अनुकूल धनार्जन होने में संसय रह सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। हताशा का अनुभव होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या :- आज आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा, नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि लाभदायक रहेंगे। किसी बड़े कार्य को करने का मन बनेगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रयास थोड़े तथा लाभ अधिक होगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला :- आज किसी मांगलिक यात्रा की योजना बन सकती है। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक :- आज आपका व्यापार अच्‍छा चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी में चोट लग सकती है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। अज्ञात भय सताएगा। कमजोरी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु :- आज आप नए संबंध बनाने के पहले विचार करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ होगा। फालतू खर्च होगा। आर्थिक परेशानी हो सकती है। गलतफहमी के कारण विवाद हो सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी हो सकती है।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर :- आज मंगलिक कार्य हेतु घर-बाहर प्रसन्नता तथा उत्साह का वातावरण रहेगा। प्रमाद न करें। डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं, भरपूर प्रयास करें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग मनोनुकूल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ :- आज सम्भव है कि आपको पार्टनरों का सहयोग प्राप्त हो। जल्दबाजी से बचें। व्यस्तता के कारण थकान रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता तथा उत्साह से काम कर पाएंगे। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा।
राशिरत्न:-नीलम

मीन :- कृपया आज आप आलस्य न करने भरपूर कोशिश करें। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। जल्दबाजी न करें। किसी तीर्थस्थान के दर्शन तथा पूजा-पाठ करने की योजना बना सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यय होगा। राजकीय सहयोग से स्थिति अनुकूल होगी।
राशिरत्न:-पुखराज

।।वास्तु टिप।।

बाथरूम और टॉयलेट : यदि घर में बाथरूम और टॉयलेट एक साथ हों तो यह भी भयंकर वास्तु दोष उत्पन्न करता है। इसके लिए सबसे पहले आप इसे हमेशा स्वच्छ रखें। नीले रंग के मग और बाल्टी ही रखें।

।।इति शुभम्।।

 

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व संगीतमय सरस् श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास
श्री धाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment