आवश्यक कार्य हेतु नारियल, जौ या राई खा कर घर से बाहर निकलें, पढ़ें 26 फरवरी शुक्रवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक26/02/2021 दिन शुक्रवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत्:-2077(प्रमादी नाम)
शक संवत:-1942(शर्वरी नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः06:18
सूर्यास्त:-शायं 05:42
ऋतु:-बसंत
माह:-माघ
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-चतुर्दशी
नक्षत्र:-श्लेषा
योग:-अतिगण्ड
करण:-वणिज
अमृत मुहूर्त:- दोपहर 09:21 से 10:45 तक
राहुकाल:-प्रातः10:30से 12:00 तक
दिशाशूल:-पश्चिम
शुभदिशा:-पूर्व
दिशाशूल बचाव:- आवश्यक कार्य हेतु नारियल, जौ या राई खा कर घर से बाहर निकलें।

।।आज का राशिफल।।

मेष :- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*आज आपका लगभग हर कार्य सफल हो सकेगा। व्यापार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी।

राशिरत्न:-मूँगा

वृष :- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपको रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। समय अनुकूल है, प्रयाश रत रहें। आज यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यर्थ के विवाद में न पड़ें। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। प्रमाद से बचें,परिवार का सहयोग मिलेगा।

राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन :- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) आज आप स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार में आमदनी सामान्य रहेगी। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। यात्रा लाभ दे सकती हैं।

राशिरत्न:-पन्ना

कर्क :- (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपकी व्यावसायिक यात्रा सफल हो सकेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी का अतिरिक्त कार्य थकादेगा । व्यापार में लाभ बढ़ेगा। उधार दिया धन विशेष श्रम से वापस हो सकेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

राशिरत्न:-मोती

सिंह :- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। भूमि निवेश लाभ दे सकेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज व्यापार में आपको मध्यम लाभ मिल सकेगा।। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। कानूनी बाधाएं दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं।

राशिरत्न:-पन्ना

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज आप का स्वास्थ्य लघु प्रभावित रह सकता है। बनते कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। मेहनत अधिक और लाभ कम की स्थिति संभव है।नौकरी में कार्यभार बढा रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा कर सकते हैं।

राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक :- (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपमें उत्साह की अधिकता के साथ दिन की शुरुआत होगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा किन्तु जल्दबाजी से बचें व स्वास्थ्य का ध्यान रखें।व्यापार में सामान्य लाभ मिलेगा।

राशिरत्न:-मूँगा

धनु :- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे) आज आपको आपके कार्य क्षेत्र में प्रशंसा मिल सकेगी व उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों से मतभेद भी दूर हो सकेंगे। स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज मध्यमलाभ दे सकता हैं।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर :- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) आज परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त हो सकती है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल हो सकेंगे। आय में वृद्धि भी संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर सभी ओर से प्रसन्नता का माहौल रहेगा ।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ :- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज किसी व्यक्ति के कटु व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें, व्यर्थ वाद- विवाद में न संलिप्त हों। दौड़धूप अधिक होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग कम मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
राशिरत्न:-नीलम

मीन :- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको मित्रों का सहयोग से बड़ा काम करने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। रुके कार्य पूरे हों सकेंगे। मासिक प्रसन्नता रहेगी। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

राशिरत्न:-पुखराज

।। वास्तु विशेष।।
पाँच कुमारी कन्याएँ और पाँच सौभाग्यवती स्त्रियां एक-एक कलश ले कर आगे चलें ततपश्चात घर के सारे सदस्य उनके पीछे चल कर नए घर मे प्रवेश करें ।

आचार्य स्वमी विवेकानन्द
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् श्री रामकथा ,श्रीमद्भागवत व्यास
श्रीधाम श्री अयोध्या जी
परामर्श हेतु आचार्य श्री से
संपर्क करें संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment