दैनिक यात्री संघ के महासचिव का निधन

पटना। बिहार दैनिक यात्री संघ के महासचिव नन्द किशोर प्रसाद का निधन ह्रदय गति रुक जाने के कारण हुआ। 69 वर्षीय श्री प्रसाद अपने पीछे पत्नी के अलावा एक लड़की और तीन लड़के छोड़ गये।

इनके निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य संरक्षक मंजुल कुमार दास ने कहा कि नन्द किशोर प्रसाद जी कर्मठ, लगनशील एवं योग्य व्यक्ति थे। उनकी कमी हमेशा महसूस की जायेगी। पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि ये एक संघर्षशील और मेहनती व्यक्ति थे।

सचिव शोएब कुरैशी ने कहा कि उनकी याद हमेशा आयेगी और मैं उनके निर्देश का हमेशा पालन करता था। इस शोक सभा में कार्यकारी अध्यक्ष अवध बिहारी पांडेय, सचिव दिलीप साह, कैलाशपति पांडेय, प्रमोद कुमार सिन्हा, ललन यादव, राम यत्न यादव, संजय महाराज, विनय कुमार सिन्हा, उमेश प्रसाद, सोहैल बाबू, आदम परवेज, अधिवक्ता गौतम शाह, राम बालक पासवान ने अपनी अपनी बात रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *