गन्ने का जूस या गुड़ खा कर यात्रा करें मंगल होगा, पढ़ें 23 मार्च मंगलवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 23/03/2021 दिन मंगलवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नाम )
शक संवत:-1942(शर्वरी नाम )
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः05:58
सूर्यास्त:-शायं 06:02
ऋतु:-बसंत
माह:-फाल्गुन
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-दशमी
नक्षत्र:-पुनर्वसु
योग:-शोभन
करण:-तैतिल
अमृतमुहूर्त:- मध्याह्न12:08 से 01:39 तक
राहूकाल:-अपराह्न03:00 से 04:30 तक
दिशाशूल:-उत्तर
शुभदिशा:-दक्षिण
दिशाशूल परिहार:-आज गन्ने का जूस या गुड़ खा कर यात्रा करें मंगल होगा।

।।आज का राशिफल।।

मेष:-
आज आपकी व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा संभव है। विवाद न करें। रोजगार में उन्नति संभव है। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-
आज लगभग सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी। कुसंगति से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। मानशिक उन्नति संभव है। व्यापर में व्यय संभव है।विवाद न करें। यात्रा सुखद रहेगी।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन:-
आज कोई सुखद समाचार मिल सकता है। विरोध होगा। व्यापर में व्यर्थ भागदौड़ संभव है। लाभ के अवसर निकट आएंगे। व्यर्थ विवाद न करें। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिल सकेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
आज संभव है कि आपको वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
आज अतिथियों का आगमन हो सकता है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मान बढ़ेगा। विवाद न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। व्ययों में कमी करना चाहिए। व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी से मतभेद। फालतू खर्च होगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज व्यवसाय ठीक चलेगा। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित हो सकेगा। व्यापारिक सुदृढता आशाजनक उत्तम रहेगी। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। कर्ज लेने से बचना चाहिए। परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। अनावश्यक क्रोध न करें। धन संबंधी काम पूरे होंगे।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक:-
आज व्यापार में थोड़ी शिथिलता व आय में कमी रह सकती है। स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज आपको कठिन परिश्रम से रोजगार मिल सकेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पराक्रम के प्रति निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आज विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आज सुख के साधन एकत्र करने का प्रयास सफल रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। अजनबियों पर विश्वास न करें।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज भमि समबन्धित नई योजना बन सकेगी व कार्य का विस्तार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। काम के प्रति दृढ़ता से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी। पारिवारिक सुख व धन की वृद्धि होगी। वाणी संयम आवश्यक है।
राशिरत्न:-पुखराज

।।विशेष।।
आज से नन्दगाँव में लट्ठमार होली प्रारम्भ होगी।

।।वास्तु टिप।।
शयन कक्ष कभी आग्नेय दिशा में नहीं होना चाहिए ,यदि एक ही कमरा हो तो पलंग आग्नेय कोंण में न रखे।

।।इति शुभम्।।
आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् सङ्गीत मय श्रीरामकथा श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी 9044741252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *