तीन दिसंबर को इस्कान मंदिर में मनाया जायेगा गीता जयंती

 

गया शहर के गांधी मैदान के समीप इस्कान मंदिर में 3 दिसंबर को गीता जयंती समारोह आयोजित की जायेगी। जिसकी जानकारी मंदिर प्रबंधक जगदीश श्याम दास जी महाराज ने दी। उन्होंने कहा की गीता जयंती के दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्रीमद भागवत गीता श्लोक का पाठ किया जायेगा। उन्होंने बताया की महाभारत युद्ध शुरू होने से पूर्व भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन का मोह दूर करने के लिए श्रीमद भागवत गीता का संदेश दिया था।

उन्होंने बताया की इस्कान के सस्थापक ने पूरी दुनिया को गीता का संदेश का प्रचार किया। उन्होंने कहा की 3 दिसंबर को भक्तों के बीच गीता का कुल 18 अध्याय और 700 श्लोक का पाठ होगा और भक्तों के लिए गीता उपलब्ध कराई जायेगी। गीता पाठ के उपरांत सभी के लिए भंडारा की व्यवस्था की गई है।

*गया से उमा शंकर*

Related posts

Leave a Comment