अब नये समय से चलेगी पटना पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेमू एक्सप्रेस

पटना। तकनीकी कारणवश पटना और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं के बीच चलने वाली 13209 व 13210 पटना पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं पटना मेमू एक्सप्रेस के समय में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया जा रहा है।

अब नए समय के अनुसार 13209 पटना पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं मेमू एक्सप्रेेस पटना से 8.40 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 15.15 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं पहुंचेगी।

वापसी में 13210 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं पटना मेमू एक्सप्रेेस पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं से 15.40 बजे प्रस्थान कर 22.40 बजे पटना पहुंचेगी।

Related posts

Leave a Comment