राज्यसभा के पूर्व सदस्य और पत्रकार चंदन मित्रा का निधन

राज्यसभा के पूर्व सदस्य और पत्रकार चंदन मित्रा का कल रात निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे।

राज्यसभा से दो बार सांसद रहे चंदन मित्रा के निधन को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू व्यक्तिगत क्षति बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि चंदन मित्र को उनकी बौद्धिक और अंतर्दृष्टि के लिए स्मरण किया जाएगा। मोदी न कहा कि उन्होंने मीडिया और राजनीति की दुनिया में अपनी पहचान बनाई।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्रा के निधन पर दुख जताया है। ठाकुर ने कहा कि वे एक बहुत ही सम्मानित संपादक थे।

उन्होंने डेली पायनियर का सम्पादन किया और संसद सदस्य के रूप में कार्य किया। ठाकुर ने कहा कि उनके विशाल अनुभव और अंतर्दृष्टिपूर्ण समझ ने पाठकों को हमेशा एक नया दृष्टिकोण दिया। ठाकुर ने कहा कि चंदन मित्रा का निधन पत्रकारिता के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

साभार : NewsOnAir

Related posts

Leave a Comment