राजद कार्यालय में याद किए गए पूर्व पीएम वी पी ङ्क्षसह

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व विश्वनाथ प्रताप सिंह की पुण्यतिथि मनायी गई।

इस अवसर पर स्व0 विश्वनाथ प्रताप सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्व वी पी सिंह एक ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ नेता थे। उन्होंने सात दलों को मिलाकर राष्ट्रीय मोर्चा का गठन किया था। वे 2 दिसम्बर 1989 को भारत के आठवें प्रधानमंत्री बने थे। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री,

केन्दीय वाणिज्य मंत्री तथा केन्द्रीय वित्त मंत्री भी बने थे। उन्होंने पिछड़ो को आरक्षण दिया तथा सामाजिक न्याय की धारा को मजबूत किया। स्व0 वी पी सिंह ने जो मंडल आयोग की सिफ ारिश लागू की थी उसमें बहुत सारी अनुशंसायें अभी तक लागू नहीं हो सकी है। राष्ट्रीय जनता दल तमाम सिफ ारिशों को लागू कराने के लिए उनके प्रति कृत संकल्पित है।

इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासिचव श्याम रजक, बिनू यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, संगठन महासचिव राजेश यादव, प्रदेश महासचिव मो फैयाज आलम कमाल, बल्ली यादव, मदन शर्मा, खुर्शीद आलम सिद्दिकी, निराला यादव, डॉ0 प्रेम कुमार गुप्ता,धर्मेन्द्र पटेल, निर्भय अम्बेदकर, प्रो0 कुमार चन्द्रदीप, प्रमोद कुमार राम सहित दर्जनों नेताओं एवं कार्यकत्र्ताओं ने स्व वी पी सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

Leave a Comment