WJAI सारण जिला इकाई का गठन, पत्रकार एकता को मिला नया मंच, सुरभित्त अध्यक्ष तो गणपत बने सचिव

04 जनवरी 2026, सारण। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) की सारण जिला इकाई का गठन नगर पालिका चौक स्थित होटल अशोका ग्रांड के सभागार में आयोजित आमसभा की बैठक में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सौहार्दपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में हुई इस बैठक में जिले के वेब पत्रकारों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली।

राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया

इस महत्वपूर्ण अवसर पर WJAI के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित रंजन तथा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) मधूप मणि ‘पिक्कू’ बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। वहीं सारण जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष डॉ. विद्याभूषण श्रीवास्तव ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाते हुए पूरी चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराया।

सर्वसम्मति से गठित हुई 11 सदस्यीय जिला कमिटी

आमसभा में सर्वसम्मति से सारण जिला इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई। संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ, सक्रिय एवं प्रतिबद्ध पत्रकारों को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

ये हैं WJAI सारण जिला इकाई के पदाधिकारी

सर्वसम्मति से घोषित पदाधिकारी एवं सदस्य इस प्रकार हैं—
अध्यक्ष: सुरभित दत्त
उपाध्यक्ष: के० के० सिंह सेंगर
सचिव: गणपत आर्यन
संयुक्त सचिव: रंजन श्रीवास्तव
कोषाध्यक्ष: कबीर अहमद
कार्यकारिणी सदस्य:
पंकज कुमार, मनोकामना सिंह, संजय कुमार पाण्डेय, मनोरंजन पाठक, धर्मेंद्र रस्तोगी, रणजीत सिंह
विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी मिली संगठन में भूमिका
इसके अतिरिक्त संगठन के विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित रंजन, चंदन कुमार एवं डॉ. विद्याभूषण श्रीवास्तव को शामिल किया गया, जिससे संगठन को मार्गदर्शन और अनुभव का लाभ मिलेगा।

डिजिटल पत्रकारिता को मजबूत करने का संकल्प: डॉ. अमित रंजन

अपने संबोधन में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित रंजन ने कहा कि WJAI वेब पत्रकारों की आवाज़ को मजबूती देने के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता में पेशेवर मानकों की स्थापना के लिए निरंतर प्रयासरत है।

संगठनात्मक विस्तार समय की मांग: मधूप मणि ‘पिक्कू’

राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) मधूप मणि ‘पिक्कू’ ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए कहा कि संगठन का विस्तार और स्थानीय इकाइयों की सक्रियता वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने पत्रकारों के लिए नियमित कार्यशाला आयोजन पर भी जोर दिया।

पत्रकार हितों की रक्षा में अहम भूमिका निभाएगी इकाई

चुनाव अधिकारी डॉ. विद्याभूषण श्रीवास्तव ने विश्वास जताया कि WJAI की सारण जिला इकाई पत्रकारों के हितों की रक्षा, प्रशिक्षण एवं एकजुटता के लिए जिले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

21 फरवरी को छपरा में राष्ट्रीय मीडिया सेमिनार का आयोजन

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 21 फरवरी 2026 को छपरा में राष्ट्रीय मीडिया सेमिनार सह वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर के वेब पत्रकार और मीडिया विशेषज्ञ भाग लेंगे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने जताया आभार

बैठक के समापन पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरभित दत्त ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि WJAI सारण जिला इकाई निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
आमसभा में जिले के कई पत्रकार रहे मौजूद
इस आमसभा में राम बाबू कुमार सिंह, मनीष कुमार, अतुल कुमार श्रीवास्तव, ब्रज बिहारी प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, पंकज श्रीवास्तव, संतोष कुमार ‘बंटी’, रॉकी सिंह सहित अनेक वेब पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *