किसान ही देश की दशा और दिशा तय करते हैं : मुद्रिका सिंह

पटना। सोमवार को किसान सगठनों द्वारा तीन काले कृषि कानून के खिलाफं आहूत भारत बंद का समर्थन कांग्रेस राजद, किसान संगठन सहित वाम दल और लेफ्ट सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करते नज़र आये। उनका मुख्य उद्देश्य काले कृषि कानून को वापस लेने सहित कई अन्य कारणों से है। इसी को लेकर पटना में राजद, कांग्रेस, वाम दल, जाप सहित अन्य विपक्षी पार्टियां बंद को सफल बनाने की पुरजोर कोशिश करते नज़र आये। इसी क्रम में बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस ( उ.बि) के मिडिया को-प्रभारी मुद्रिका सिंह ने पूर्ण रूप से अपना और पार्टी का समर्थन किसानों के हित में बताया। इस मौके पर मुद्रिका सिंह ने कहा कि हमारा किसानों को पूरा समर्थन है।

पूरे बिहार में कांग्रेस कार्यकर्ता किसान भारत बंद के समर्थन में है। हम किसानों के समर्थन में है। ना जानें कितने किसान बॉर्डर पर धरना देते देते शहीद हो गए। एक बार भी मोदी सरकार ने सुध नहीं ली। किसान आंदोलन में एक बार भी नहीं पहुंचे। केंद्र सरकार लगातार कृषि बजट कम होता जा रहा है। इसपर केंद्र सरकार कभी कुछ क्यों नहीं बोलती है। किसान केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण रोड पर हैं, हाशिए पर हैं। केंद्र सरकार प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों के आगे बिक चुकी है। उनके ही इशारे पर केंद्र सरकार किसानों को कुचलने में जुटी है। सभी समझ रहे हैं कि पैसे के आगे कौन झुक रहा है।

उन्होंने कहा कि देश का किसान इतनी ताकत रखता है कि किसी भी वक्त देश की सरकार गिरा सकता है। प्रधानमंत्री को उनके पद से हटा सकता है। केंद्र की सरकार और स्वयं प्रधानमंत्री मोदी को एक बात याद रखनी चाहिए कि किसान ही देश की दशा और दिशा तय करते हैं। अगर देश का किसान दुखी है, तो देश कभी सुखी नहीं रह पाएगा। इस क्रम में अजय कुमार यादव, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, रामशंकर कुमार प्रवक्ता किसान कांग्रेस व शशिकान्त किशोर समेत दर्जनों लोगों ने भारत बंद में अपना पूर्ण समर्थन दिया।

Related posts

Leave a Comment