राजद जिलाध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक उदय मांझी ने दीनानाथ सिंह को दी बधाई

राष्ट्रीय जनता दल के पटना जिला के जिला अध्यक्ष दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक पालीगंज को सर्व सम्मति से पुनः दुबारा पटना जिला अध्यक्ष बनने पर मुसहर भुइयां शोषित वंचित जन अधिकार जागृति चिंतन अभियान के संस्थापक और संचालक उदय मांझी राजद पूर्व विधायक फुलवारी पटना के साथ साथ मुसहर भुइयां समुदाय कि ओर से मुन्ना मांझी,सदन मोहन मांझी, छोटू मांझी, धर्मेंद्र मांझी,सुधीर मांझी, अजय मांझी, दिनेश मांझी, महेंद्र मांझी, जितेंद्र मांझी, रवींद्र मांझी,इत्यादि सैकड़ों मुसहर भुइयां समुदाय के लोगों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दिए।

श्री मांझी ने कहा कि जिला अध्यक्ष दीनानाथ सिंह जी के पूर्व कार्यकाल में राष्ट्रीय जनता दल काफी मजबूत हुआ इसका परिणाम है की वे पुनः सर्व सम्मति से पटना जिला अध्यक्ष बने।श्री मांझी ने कहा कि दीनानाथ सिंह के अध्यक्ष बनने से निश्चित रूप से पार्टी मजबूत होगी और 2025 में तेजस्वी सरकार बनेगी इस आशा और विश्वास के साथ साथ पटना जिला अध्यक्ष बनने पर मुसहर भुइयां समुदाय के तरफ से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *