शरण्य मानवाधिकार के मदद पश्चात वृद्ध महिला को मिला आश्रय

9 अप्रैल 2026, भागलपुर। गुरुवार को शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार के कार्यालय में भागलपुर जिला मानवाधिकार सचिव सुबोध शर्मा जी के प्रयास एवं मदद पश्चात 65 वर्षीय वृद्ध महिला रेणु देवी जिनके पति स्वर्गवास पश्चात बेघर हो गई थी बेटा बेटी सभी ने छोड़ दिया दर-दर भटक रही थी जीने रहने खाने का समस्या उत्पन्न हो गई थी कोई पूछने वाला नहीं था हमारे संस्था के सचिव सुबोध शर्मा बजरंगबली बनकर इस वृद्ध महिला को कार्यालय ले कर आए एवं अनुरोध किया कि किसी प्रकार वृद्धाश्रम की व्यवस्था हो जाए ताकि यह वृद्ध महिला स्वाभिमान के साथ जी एवं खा सके।

इसके पश्चात सभी जानकारी ली गई आवेदन लिया गया फिर समाज कल्याण विभाग भागलपुर संपर्क कर विभागीय कार्रवाई कर वार्ड पार्षद 42 से संपर्क कर आवेदन प्राप्त कर जानकारी ली गई इसके पश्चात स्थानीय बबरगज थाना सूचना देने पश्चात सभी कागजात एवं आवेदन के साथ मानवाधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ईशांत सिन्हा के निर्देशानुसार पूरे सम्मान के साथ वृद्ध महिला को सहारा वृद्धाश्रम घंटी पोखर समीप भागलपुर कार्यालय पहुंचा दिया गया जहां वृद्ध महिला ने राहत की सांस ली एवं हृदय से सभी सदस्यों का आभार एवं हृदय से आशीर्वाद दिया मानवाधिकार के लीगल एडवाइजर एडवोकेट राजेश कुमार जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट कुणाल सिंह, अध्यक्ष प्रेम कुमार तिवारी, मीडिया प्रभारी मनीष राम, सामाजिक देव मिश्रा, दीपक यादव आदि सभी मौजूद थे l

Leave a Reply