एक साजिश जाल का फर्स्ट लुक आउट

रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट प्रस्तुत जी.सी एस टीम फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी फिल्म “एक साजिश जाल” का फर्स्ट लुक आज सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर जारी कर दिया गया है।फर्स्ट लुक जारी होते ही दर्शकों में कौतुहल मच गया है।
फ़िल्म के फर्स्ट लुक से यह ज्ञात होता कि की यह फ़िल्म अबतक की सबसे  बड़ी एक्शन फिल्म होगी।जिस में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पहली बार  हैरतअंगेज अंदाज़ में एक्शन करते दिखेंगे।फ़िल्म में खेसारी लाल यादव के साथ सुपरहिट अदाकारा शुभी शर्मा व नई अदाकारा पूजा गाँगुली की प्रमुख  भूमिका  नज़र आयेंगी है। फ़िल्म  में इन सबो के अलावा मनीष चतुर्वेदी,आयज़ खान,धामा वर्मा,दीपक सिन्हा महेश आचार्या और काजल यादव विशेष गाने में थिरकते दिखेंगी।
संजय अग्रवाल निर्मित फ़िल्म को निर्देशन किया एम आई राज ने।फ़िल्म को संगीत से सजाया है संगीतकार मधुकर आनंद, गीत लिखे है मधुकर आनंद व आज़ाद सिंह,सह निर्माता मनीष चतुर्वेदी, पटकथा मनोज कुशवाहा,डीओपी नीतू इकवाल,एक्शन रियाज़ सुल्तान ,नृत्य कानू मुखर्जी,राम देवगन,रिक्की गुप्ता,कला महेंद्र सिंह व प्रचारक सोनू निगम है।

Related posts

Leave a Comment