बुधवार को तिल या धनियाँ खा कर घर से निकलें मंगल होगा, पढ़ें 1 सितंबर बुधवार का पञ्चाङ्

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 01/09/2021दिन बुधवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2078(आनन्द नामक)
शक संवत:-1943(प्लव नाम)
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः05:44
सूर्यास्त:-शायं 06:16
ऋतु:-वर्षा
माह:-भाद्रपद
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-दशमी
नक्षत्र:-मृगशिरा
योग:-वज्र
करण:-वणिज तदुपरांत विष्टि
अमृतमुहूर्त:-प्रातः07:15से 08:50तक
राहूकाल:-मध्याह्न 12:00 से 01:30 तक
दिशाशूल:-उत्तर
शुभदिशा:-दक्षिण
दिशाशूल बचाव:-बुधवार को तिल या धनियाँ खा कर घर से निकलें।

।।आज का राशिफल।।


मेष :-
आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र के लिए उत्तम रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों ने यदि किसी नई डील को फाइनल करने के लिए अपना धन लगाया है, तो वह दोपहर तक आज फाइनल होगी और आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में कामयाब रहेंगे। परिवार में यदि कोई परेशानी चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण आपको थोड़ा तनाव होगा, लेकिन आप अपने पिताजी की मदद से इसे समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-
व्यापार कर रहे लोगो के लिए कुछ लाभ के नये लाभ नये अवसर लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने अभी तक अपने जीवन साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज आप उसे मिलवा सकते हैं और उनके रिश्ते को मंजूरी दे सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल रही है। यदि ऐसा हो, तो उसमे डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिवार के छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए आप पूरी मेहनत करेंगे।
राशिरत्न:-हीरा या ओपल

मिथुन:-
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा, जिसके कारण आपको थोड़ी चिंता भी होगी, लेकिन सायंकाल तक आप अपने सभी कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने जीवनसथी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता से कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्नता होगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज थोड़ा तनाव मिल सकता है।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
आज का दिन आपके लिए संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार लेकर आएगा, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। आज किसी बड़े अधिकारी की मदद से यदि आपका कोई सरकारी कार्य लटका हुआ था, तो वह पूरा होता दिख रहा है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद लटका हुआ था, तो वह भी आज पूरा हो सकता है, लेकिन उसमें कुछ करना पड़ेगा। भाई व बहनों का भरपूर सहयोग भी आज आपको मिलता दिख रहा है। आज आप अपने किसी परिजन की मदद के लिए कुछ पैसों का इंतजाम भी कर सकते हैं।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
आज का दिन आपकी व्यापारिक क्षेत्र में ख्याति में विस्तार का दिन रहेगा। आज आपको अपने सामाजिक क्षेत्र के अनुभवों से मदद मिलेगी। व्यवसाय में यदि आपने किसी परिवर्तन को करने की सोची है, तो इसमें भी आप सफल होंगे, जिससे आपको लाभ भी अवश्य देगा। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों व अपने सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार की सदस्यों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज का दैनिक रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है क्योंकि आपको अपने किसी मित्र की मदद से उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप के भाई और बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो आज वह भी दूर होगी और परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने कार्य व्यवसाय में चुप रहकर कार्य करना होगा। यदि आज किसी से बहसबाजी में पड़ें, तो वह आपका बनता हुआ काम बिगाड़ सकता है। सायंकाल के समय आप अपने व्यवसाय के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन यदि ऐसा हो, तो पूरी सावधानी से जाएं।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज का दिन आपका आनंदमय व्यतीत होगा। सायं काल का समय आज आप किसी धार्मिक सम्मेलन में सम्मिलित हो सकते हैं। विदेश में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। संतान की तरक्की देखकर भी आज मन प्रसन्न होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आपको किसी बड़े लाभ के चक्कर में बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा। यदि ऐसा किया, तो वह आपके लिए हानि का सौदा सकता है। परिवार में अशांति का माहौल बना रहेगा, जिससे परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम दिखेगा।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक:-
आज का दिन आप के कामकाज में सुधारने में विशेष योगदान दे रहा हैं। आज आपको अपने व्यवसाय की धीमी गति को तेज करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी, तो आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। पारिवारिक बिजनेस में भाई व बहन के सहयोग से आज आपको लाभ मिलेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने सीनियर से तालमेल बिठाकर रखना होगा, नहीं तो वह उनके अधिकारियों से उनकी चुगली कर सकते हैं, जिसके कारण उन्हें अपने अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है क्योंकि व्यापार में यदि आप की कुछ पुरानी समस्याएं चल रही थी, तो आज आपको उनसे मुक्ति मिल सकती है, लेकिन आपको अपनी नई योजनाओं पर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो वह भी आपके लिए कोई नई परेशानी खड़ी कर सकती है। आज आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन आपको अपने खर्चों में कटौती करनी होगी, नहीं तो वह आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ कर रख सकते हैं।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आज आपको अपने कार्य व व्यवसाय की योजनाओं की ओर ध्यान लगाना होगा व उन्हें दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचना होगा। यदि अपने साझेदारी में कीसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो आज आपको अपने आलस्य त्यागकर अपने पार्टनर के साथ मेहनत करनी होगी, नहीं तो वह आपसे कोई धोखेबाजी कर सकता है। पुरानी संपत्ति को बेचने की सोच रहे हैं, तो उससे भी आज आपको लाभ होगा। पिताजी की सलाह व सहयोग से किए गए कार्य आज आपको अवश्य लाभ देंगे।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होने से आपका विस्तार होगा और यदि आपके कुछ शत्रु है, तो वह भी आज आपस में लड़कर ही समाप्त हो जाएंगे, लेकिन आज आपको शान शौकत दिखाने से बचना होगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष के लोगों से लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो यह आपके परिवारिक रिश्तों को खराब कर सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यो को लेकर देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज का आपके घरेलू स्तर पर किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिए रहेगा, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। ससुराल पक्ष से रिश्ते में यदि कोई कड़वाहट थी, तो वह भी आज दूर होगी। आज आपको कोई पारिवारिक संपत्ति मिलने के योग बनते दिख रहे हैं, जिससे आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। धार्मिक कार्य में भी आज आपकी रुचि बढ़ी दिखेगी। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य हर मात्रा में मिलता दिख रहा है और उनको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
राशिरत्न:-पुखराज

।।तिथि विशेष।।
आज जातकर्म, नामकरण, अन्नप्राशन, विपणन व्यापर, क्रय -विक्रय ,वृक्षारोपण मुहूर्त है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् सङ्गीत मय श्रीराम कथा व श्रीमद्भागत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी संपर्क सूत्र:-904474125

Related posts

Leave a Comment