मुख्यमंत्री ने राज्य की शांति एवं समृद्धि के लिए मॉ दुर्गा की पूजा अर्चना की

पटना, 05 अक्टुबर 2019 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज महासप्तमी पर्व के अवसर पर दुर्गा पूजा समिति खाजपुरा, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति शेखपुरा तथा डाकबंगला रोड स्थित नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में जाकर माँ दुर्गा का दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख, शान्ति एवं समृद्धि की कामना की। डाकबंगला रोड स्थित पंडाल में देवी दर्शन एवं पूजा अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री ने
समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।
